जंगल में एक मजेदार घटना कैमरे में कैद हुई है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। वीडियो में एक शेरनी अपने बच्चे की शिकायत पर शेर को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है।
वीडियो की शुरुआत में एक शेर और शेरनी आराम करते हुए दिखाई देते हैं, जिनके बीच उनके दो शावक खेल रहे हैं। एक शावक शेर के पास जाता है और उसके पंजों और पूंछ से छेड़छाड़ करने लगता है। शेर को यह हरकत पसंद नहीं आती और वह उठकर जाने लगता है, लेकिन जाते-जाते शावक को एक थपकी लगा देता है।
अपने बच्चे को दर्द से रोता देख शेरनी तुरंत उसके पास पहुंचती है। जब उसे पता चलता है कि शेर ने उसे मारा है, तो वह गुस्से से आग बबूला हो जाती है। इससे पहले कि शेर कुछ सफाई दे पाता, शेरनी ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
वीडियो में शेर के चेहरे पर शेरनी का खौफ साफ देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है मानो वह कह रहा हो कि उसकी कोई गलती नहीं है, शरारत तो शावक ने की थी। लेकिन, मां तो मां होती है। वह अपने बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने देगी, फिर चाहे वह शेर ही क्यों न हो।
इस घटना से यह साबित हो गया कि जंगल में भले ही शेर का राज हो, लेकिन शेरनी ही असली बॉस है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, यह शेर की एक प्यार भरी थपकी थी, लेकिन शेरनी जानती है कि यह प्रेम विवाद बढ़ा सकती है। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, आप सभी लोग काउच पर सोएं। एक और यूजर ने लिखा, मां वही करती है जो मां करती है।
Mom, Dad hit me!! 😂😂 pic.twitter.com/IGNay2zqBX
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) August 20, 2025
उपराष्ट्रपति चुनाव: सीपी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, पीएम मोदी बने प्रस्तावक
लीक हो गई पुतिन को लेकर ट्रंप की बातचीत, अनजाने में खुला रह गया था माइक
रोहित शर्मा का चौंकाने वाला फैसला: वनडे से भी संन्यास, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे!
रेखा गुप्ता पर जानलेवा हमला: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
महाराष्ट्र चुनाव डेटा विवाद: CSDS के संजय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज!
शिकायत: गौतम गंभीर कभी मुस्कुराते नहीं दिखे!
कम दृश्यता में एयर इंडिया पायलट की शानदार लैंडिंग, वीडियो वायरल
अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की हत्या: बच्चों के सिर पर इतना खून क्यों सवार है?
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: आरोपी राजेश सकरिया की पहली तस्वीर आई सामने
घने बादलों में डूबा रनवे, एअर इंडिया पायलट की अद्भुत लैंडिंग!