मुंबई में मानसून के चलते भारी बारिश और खराब मौसम के बीच एयर इंडिया के एक पायलट ने समझदारी दिखाते हुए विमान को सुरक्षित उतारा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग पायलट की कुशलता की प्रशंसा कर रहे हैं।
मुंबई एयरपोर्ट का यह वीडियो @vidaysagarjagadeesan नामक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से साझा किया गया है। कैप्शन में लिखा है, मुंबई में भारी बारिश के बीच कैप्टन नीरज सेठी ने अपनी सूझबूझ से प्लेन को बड़ी ही आसानी से लैंड कराया, उन्हें सलाम है, एयर इंडिया वीटी-टीएनसी।
वीडियो में विमान को कम दृश्यता के बावजूद आसानी से लैंड करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को 19 अगस्त को शेयर किया गया था, जिसे एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और दो हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है।
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, विद्यासागर जी यात्रियों से भरे इस प्लेन की सेफ लैंडिंग का वीडियो शेयर करने के लिए आपका दिल से धन्यवाद। दूसरे यूजर ने लिखा, पायलट को मेरा सलाम, मुंबई में इस वक्त मौसम बिगड़ा हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा, पायलट को मेरी तरफ से पूरे नंबर, रियल स्काई हीरो।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में 240 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। विमान में तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रद्द होने के कई मामले भी सामने आए हैं।
मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। शहर में जगह-जगह पानी भर गया है और लोगों को आने-जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
#Mumbai airport landing in midst of heavy rains. #MumbaiRains Hats off to Captain Mr. Neeraj Sethi for landing safely with less visibility. @airindia VT-TNC pic.twitter.com/khvJTSWnv7
— 🇮🇳 Vidyasagar Jagadeesan🇮🇳 (@jvidyasagar) August 19, 2025
हेडफोन बना काल: मुंबई में बारिश में डूबे तार से 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
दिल्ली के CMs पर खतरा! रेखा गुप्ता पर हमला, केजरीवाल का थप्पड़ कांड फिर चर्चा में
अहमदाबाद: स्कूल में 10वीं के छात्र की हत्या, आक्रोशित भीड़ ने मचाया तांडव
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: सिर पर लगी चोट, क्या अनदेखी करना पड़ सकता है भारी?
ट्रंप का भारत पर 50% टैरिफ: अमेरिकी वित्त मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा, चीन भी हैरान!
हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को राहत, कोर्ट ने किया बरी; विधायकी होगी बहाल
बिहार चुनाव 2025: आप ही CM बन जाइए! मनेर में सवाल पर भड़के तेज प्रताप यादव
राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप का पर्दाफाश: चुनाव आयोग का फैक्ट चेक, वायरल सुबोध कुमार का निकला राजनीतिक कनेक्शन
बिहार में सियासी भूचाल: तेज प्रताप का दावा, एक जयचंद आज भागेगा बिहार छोड़कर!
मुंबई मोनोरेल में अटकी सांसें: खिड़की तोड़कर मिली ऑक्सीजन, यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर!