मुंबई मोनोरेल में अटकी सांसें: खिड़की तोड़कर मिली ऑक्सीजन, यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर!
News Image

मुंबई में मंगलवार शाम भारी बारिश के बीच एक मोनोरेल ट्रेन में बिजली आपूर्ति बाधित होने से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास हुई इस घटना के चलते मोनोरेल ऊंचे ट्रैक पर फंस गई। इससे शहर का परिवहन नेटवर्क बाधित हुआ और यात्रियों को लगभग एक घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

मोनोरेल में सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के रुकते ही एयर कंडीशनिंग बंद हो गई, जिससे भीतर घुटन होने लगी। एक यात्री ने कहा, घुटन बहुत ज्यादा थी, खासकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी हुई। खिड़की को थोड़ा तोड़कर हवा के लिए जगह बनाई गई। यात्रियों ने एक-दूसरे को हिम्मत बंधाई। एक यात्री ने यहां तक कहा, मोनोरेल की सर्विस हमेशा से खराब रही है। अगर आग लग जाती, तो शायद कोई भी यात्री सुरक्षित नहीं बच पाता।

मुंबई फायर ब्रिगेड ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन स्नॉर्कल वाहनों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान चलाया। कुछ खिड़कियों को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

एक महिला यात्री ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा, हम लोग टेंशन में आ गए थे। मन में बस ये ही चल रहा था कि कैसे करें, क्या करें, घर कैसे जाएंगे? अन्य ट्रेन बंद होने के कारण मैंने पहली बार इसमें ट्रैवल किया।

एक अन्य यात्री, सुनील ने बताया, मैं शाम 5:30 बजे से ट्रेन में था। बचाव अभियान एक घंटे बाद शुरू हुआ। ट्रेन में कम से कम 500 यात्री थे। यह ट्रेन 30 मिनट के अंतराल पर आई इसलिए पूरी ट्रेन यात्रियों से भरी हुई थी...

महाराष्ट्र में भारी बारिश और जलभराव के कारण मध्य रेलवे ने 14 लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द कर दिया है। मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर बारिश का पानी भर गया है। मीठी नदी का पानी अंबेडकर नगर बीकेसी के झुग्गी बस्ती इलाके में घुस गया है। इसके अलावा मायानगरी के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

खुद अश्लील नाच करते हो : प्रेमानंद महाराज से मिलने वाले सितारों पर तंज कसना खेसारी को पड़ा भारी, अब हुए ट्रोल

Story 1

शिबू सोरेन के पैतृक गांव पहुंचीं बहू सीता सोरेन, ग्रामीणों से जाना हालचाल

Story 1

मध्य प्रदेश बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स का हब; चीन पर निर्भरता होगी खत्म, सिंगरौली में मिला दुर्लभ तत्वों का भंडार

Story 1

खेत में पानीपत का तृतीय युद्ध ! दो महिलाओं की लड़ाई का वीडियो वायरल

Story 1

एसडीएम ऑफिस में लिफाफा कांड: वीडियो वायरल, हुआ एक्शन!

Story 1

JDU नेता श्याम रजक की पत्नी अलका रजक का PMCH में निधन

Story 1

ट्रंप ने मैक्रों के कान में पुतिन को लेकर क्या कहा, माइक रह गया ऑन, वीडियो वायरल!

Story 1

तेजप्रताप की तेजस्वी को नसीहत: जयचंदों से सावधान रहें

Story 1

एक बाइक, दो बीवियां और आधा दर्जन बच्चे! वायरल वीडियो देख उड़े लोगों के होश

Story 1

हॉकी एशिया कप: भारत का अभियान चीन से, पाकिस्तान बाहर!