100 किलो की बाइक कंधे पर, शख्स बना बाहुबली !
News Image

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक शख्स रेलवे क्रॉसिंग पर बंद फाटक मिलने पर 100 किलो वजनी बाइक को कंधे पर उठाकर पार करता हुआ दिखाई दे रहा है।

रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा के लिए ट्रेन आने से पहले फाटक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन इस शख्स ने इंतजार करने के बजाय बाइक को कंधे पर लादकर ट्रैक पार कर लिया।

वीडियो में शख्स आसानी से भारी बाइक को उठा लेता है, मानो उसके लिए ये कोई मुश्किल काम न हो।

यह वीडियो एक्स (ट्विटर) हैंडल @Kapil_Jyani_ पर शेयर किया गया है और तेजी से फैल रहा है। इसे 1 लाख 67 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग उसे ‘बाहुबली’ कह रहे हैं, तो कुछ उसकी आलोचना कर रहे हैं।

एक यूजर ने टिप्पणी की, लगता है भाई बाहुबली देखकर आया था। दूसरे ने कहा, 5 मिनट भी सब्र नहीं था। ऐसी हरकतों की वजह से ही कुछ लोग हादसे का शिकार बनते हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा, गलत जगह पर टैलेंट दिखाया। एक और यूजर ने कमेंट किया, पांच मिनट में कौन-सा पहाड़ खोद लेगा भाई। जान है तो जहान है।

यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है। कुछ लोग इसे पंजाब तो कुछ राजस्थान का बता रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सीमा विवाद पर बातचीत: डोभाल ने क्यों कहा - ये जश्न का समय है ?

Story 1

छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा: 55% महंगाई भत्ता घोषित!

Story 1

रोमन रेंस की WWE में तूफानी वापसी, स्पीयर और सुपरमैन पंच से दुश्मनों को किया बेहाल!

Story 1

74 की उम्र में भी रजनीकांत कैसे रहते हैं इतने फिट और एनर्जेटिक?

Story 1

दिल्ली: ओखला में पतंग उड़ाते समय चौथी मंज़िल से गिरा 11 साल का बच्चा, मौत

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर की मार: कराची छोड़कर भागे पाकिस्तानी युद्धपोत, ग्वादर में ली शरण!

Story 1

UP T20 लीग में शर्मा जी के बेटे ने मचाया धमाल, युवराज सिंह का बल्ला नहीं चला!

Story 1

हिमाचल में बरसात का कोहराम: चौहारघाटी-लगघाटी में बाढ़, शिमला में भूस्खलन का खतरा!

Story 1

दिल्ली में बाढ़ का खतरा: यमुना ने बढ़ाई चिंता, खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी

Story 1

तीनों चुनाव आयुक्त सुन लें... राहुल की धमकी पर बीजेपी का करारा पलटवार