डिक्शनरी में घुसे Gen Z के अजीब शब्द, इंग्लिश अब भाषा नहीं रही?
News Image

कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने हाल ही में लगभग 6,000 नए शब्द और वाक्यांश जोड़े हैं, जिनमें से ज्यादातर Gen Z और Gen Alpha की सोशल मीडिया संस्कृति से उपजे हैं। skibidi , delulu और tradwife जैसे शब्दों ने ऑनलाइन हलचल मचा दी है। कई लोगों ने चिंता जताई है कि अंग्रेजी भाषा किस दिशा में जा रही है।

जब कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने skibidi जैसे शब्दों को शामिल करने की घोषणा की, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स ने कहा कि अब इंग्लिश भाषा नहीं रही, बल्कि टिकटॉक का कमेंट सेक्शन बन गई है। वहीं, कुछ ने मजाक में लिखा कि इसी वजह से ज्यादातर लोग delulu हो गए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि खुद डिक्शनरी टीम को skibidi का सटीक अर्थ बताने में मुश्किल हुई। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि कैम्ब्रिज ने हार मान ली और लिख दिया कि यह शब्द अलग-अलग मायने रख सकता है या इसका कोई मतलब ही नहीं है।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस के अनुसार, हर नए शब्द को जोड़ने से पहले उसकी अच्छी तरह से समीक्षा की जाती है। उनका मानना है कि इंटरनेट कल्चर लगातार अंग्रेजी भाषा को बदल रहा है और इस बदलाव को डिक्शनरी में दर्ज करना जरूरी है। कैम्ब्रिज के लेक्सिकल प्रोग्राम मैनेजर कॉलिन मैकिन्टॉश का कहना है कि वे केवल उन्हीं शब्दों को जोड़ते हैं जिनके लंबे समय तक बने रहने की संभावना होती है।

इन नए शब्दों में lewk (खास फैशन स्टाइल), inspo (inspiration का संक्षिप्त रूप) और mouse jiggler (कंप्यूटर पर सक्रिय दिखने का उपकरण) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, forever chemical जैसे शब्द भी जोड़े गए हैं, जो मानव निर्मित रसायनों को दर्शाते हैं जो पर्यावरण में लंबे समय तक रहते हैं और जलवायु परिवर्तन से जुड़े खतरे बढ़ाते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बांग्लादेश में हिंदू तीर्थस्थल पर कब्जे की कोशिश: मंदिर को पर्यटन स्थल बताकर मस्जिद बनाने का अभियान

Story 1

लंदन की सड़कों पर हिंदुस्तान जिंदाबाद : तिरंगे की रक्षा के लिए पाकिस्तानी गुंडों से भिड़ीं भारतीय मुस्लिम लड़कियां

Story 1

उत्तराखंड का खूनी गांव अब कहलाएगा देवी ग्राम !

Story 1

जिसको फड़ियाना है मैदान में उतरे : तेज प्रताप यादव का आकाश यादव पर करारा वार, बोले- फोटो वायरल कर हमारी राजनीति खत्म करने की साजिश

Story 1

एशिया कप 2025: टीम इंडिया के चयन में 3 बड़ी चूक! क्या फिसलेगी ट्रॉफी?

Story 1

ज्यादा दिन आप कूद नहीं पाएंगे : खुलेआम गुंडई पर उतरे तेज प्रताप यादव, वायरल फोटो पर जमकर लगाई दहाड़

Story 1

पहले गोली, फिर सवाल: दुकान लूटने आए लुटेरे का दुकानदार ने बनाया भूत

Story 1

चीन को इंजीनियर चला रहे, अमेरिका को वकील: भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान

Story 1

युद्ध नहीं रुका तो रूस होगा तबाह: ट्रंप सहयोगी की धमकी

Story 1

फौजी को बांधकर पीटने वालों पर योगी का एक्शन, अधिकारियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे