रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने के लिए अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और नाटो के महासचिव मार्क रूट ने भाग लिया।
बैठक से पहले, डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी, अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रूस को कड़ी चेतावनी दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अगर यह युद्ध समाप्त नहीं हुआ तो वे उन देशों को प्रभावित करेंगे जो रूस से सस्ता तेल खरीदते हैं, जिससे रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी।
ग्राहम ने आगे लिखा कि उनकी सलाह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को है कि वे पुतिन को समझाएं कि यदि यह युद्ध नहीं रुका तो रूस से सस्ता तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर हमला किया जाएगा।
बैठक के बाद, राष्ट्रपति जेलेंस्की के बयान के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बैठक बहुत अच्छी रही। उन्होंने यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर चर्चा की।
ट्रंप ने यह भी बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति की संभावना को लेकर सभी खुश हैं। बैठक समाप्त होने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया और एक निर्धारित स्थान पर दोनों राष्ट्रपतियों और खुद के बीच एक बैठक की व्यवस्था शुरू की गई।
हालांकि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले 16 अगस्त को अलास्का में ट्रंप के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ट्रंप ने पहले यह भी कहा था कि रूस ने अपना एक तेल खरीदार खो दिया है और वह भारत है।
My advice to President @realDonaldTrump and @SecRubio is to convince Putin that if this war does not come to an end, we will crush the Russian economy by going after countries that buy their cheap oil and gas. pic.twitter.com/dLbvcAPJtR
— Lindsey Graham (@LindseyGrahamSC) August 17, 2025
मेरठ टोल प्लाज़ा पर पीटे गए सेना के जवान की हालत स्थिर, 6 गिरफ्तार
हिमाचल में बरसात का कोहराम: चौहारघाटी-लगघाटी में बाढ़, शिमला में भूस्खलन का खतरा!
इससे बुरा नसीब क्या होगा! सिग्नल पर खड़ा था शख्स, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी, जिन्हें इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया?
दिल्ली में बाढ़ का खतरा: यमुना ने बढ़ाई चिंता, खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी
कपिल के शो में सुनील ग्रोवर बने गुलजार , विशाल-शेखर रह गए दंग, फैंस हुए हैरान!
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट: 21 और 22 अगस्त को इन जिलों में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी
जॉर्जिया मेलोनी के व्हाइट हाउस में बने 75 रूप: नमस्ते से लेकर तीखी नजरों तक, ट्रंप भी हुए हैरान!
इंसानियत शर्मसार! तड़पती रही युवती, लूटता रहा दरिंदा
एशिया कप 2025: टीम में नहीं फिर भी यूएई जाएंगे ये 5 खिलाड़ी! चयनकर्ताओं ने दिया बड़ा मौका