बहुत घर बर्बाद कर लिए इसने, अब... एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर ने ली!
News Image

गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर रविवार सुबह गोलीबारी की घटना हुई। अज्ञात बदमाशों ने लगभग 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं। एल्विश घटना के समय घर पर नहीं थे, वे किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे। उनके परिवार के सदस्यों ने हमले की पुष्टि की है।

एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 56 स्थित घर पर सुबह 5 से 6 बजे के बीच तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। शूटरों ने ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर गोलियां बरसाईं। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें घर की दीवारों पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया और भाऊ रिटोलिया ने एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। भाऊ रिटोलिया के अकाउंट से किए गए पोस्ट में लिखा है कि यह हमला नीरज फरीदपुरिया और भाऊ रिटोलिया ने किया है। पोस्ट में एल्विश पर सट्टे का प्रमोशन करने और कई घर बर्बाद करने का आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया पर सट्टे का प्रमोशन करने वालों को भी चेतावनी दी गई है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार तीन नकाबपोश एल्विश के घर के सामने से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाइक चला रहे शख्स ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा है, जबकि पीछे बैठे दो हमलावरों ने हेलमेट पहने हुए हैं ताकि उनकी पहचान न हो सके।

एल्विश यादव के पिता ने बताया कि वे घटना के समय घर में सो रहे थे। घर में परिवार के कुछ सदस्य और एक केयरटेकर मौजूद थे। फायरिंग के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। एल्विश के पिता ने यह भी कहा कि उन्हें किसी पर शक नहीं है और कोई धमकी भी नहीं मिली थी। उन्होंने बताया कि एल्विश बाहर हैं और सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि 15 से ज्यादा गोलियां चलाई गई थीं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या मरे हुए लोगों के नाम वोटर लिस्ट से न हटाएं? - मांझी ने राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा पर उठाए सवाल, लालू पर भी साधा निशाना

Story 1

राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा : बिहार में कहां से गुजरेगी, जानिए पूरा रूट!

Story 1

क्या टैरिफ पर झुकेंगे ट्रंप? पुतिन ने अलास्का मीटिंग में दिया भारत का साथ!

Story 1

अन्ना प्लीज, मैं हीरोइन हूं... अपनी ही फिल्म देखने जा रही थीं एक्ट्रेस, गार्ड ने रोकी गाड़ी, करने लगीं मिन्नतें!

Story 1

ऋतिक रोशन ने वॉर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा - सिनेमाघरों में आपकी तालियां और जश्न देखकर...

Story 1

एशिया कप के लिए कैफ की पसंदीदा टीम: युवा प्रतिभाओं को मौका, अनुभवी खिलाड़ियों को जगह!

Story 1

राहुल गांधी ने EC को दिखाया आईना! वीडियो से किया पलटवार

Story 1

कांग्रेस का CEC पर करारा प्रहार: भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ना बंद करें!

Story 1

पूरे देश में जन्माष्टमी कल, केरल में 6 हफ्ते बाद क्यों? शशि थरूर ने उठाए सवाल

Story 1

तेंदुए का खौफनाक हमला: सफारी के दौरान 13 वर्षीय लड़के पर झपटा तेंदुआ, वीडियो वायरल