कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल में जन्माष्टमी मनाने की तारीख को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब पूरे देश ने 16 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई, तो केरल में यह त्योहार 6 हफ्ते बाद क्यों मनाया जाएगा?
दरअसल, मलयालम कैलेंडर के अनुसार, इस साल जन्माष्टमी 14 सितंबर, 2025 को मनाई जाएगी। थरूर ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि केरल के लोग क्रिसमस का त्योहार अलग-अलग नहीं मनाते हैं, तो जन्माष्टमी पर भेदभाव क्यों हो रहा है?
थरूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए सवाल किया, क्या कोई मुझे बता सकता है कि ऐसा क्यों है? यह तो पक्का है कि भगवान दो अलग-अलग तारीखों पर पैदा नहीं हो सकते हैं, एक बार अभी और एक बार छह हफ्ते बाद! क्या ऐसा नहीं हो सकता कि एक धर्म के सभी अनुयायी सारे त्योहार एक साथ मना सकें? आखिर केरल के लोग क्रिसमस तो अलग-अलग नहीं मनाते हैं।
इससे पहले, थरूर ने एक और वीडियो शेयर करते हुए भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय राजनीति और नेताओं को महाभारत, भगवद् गीता और भागवत पुराण से सीखना चाहिए कि धर्म सबसे ऊपर है। श्री कृष्ण ने जीवनभर धर्म को बनाए रखने के लिए संघर्ष किया। उनका अंतिम लक्ष्य धर्म की स्थापना करना और दुष्टों को दंडित करना था।
Yesterday, 16th Aug, 2025 (Saturday), was celebrated as Bhagwan Sri Krishna #Janmashthami across India — except in the state of Kerala! The Malayalam calendar shows this year’s Janmashthami date as 14th Sept, 2025(Sunday), NOT yesterday.
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 17, 2025
Can anybody enlighten me as to why… pic.twitter.com/1tJsK24r4H
धार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए योगी जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल
बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ देखकर गर्लफ्रेंड ने रेस्टोरेंट में मचाया बवाल
योगी के मंत्री ने भी मानी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी! अखिलेश ने शेयर किया वीडियो
हूती को मिला सबक: इजराइली हमले से यमन अंधेरे में डूबा
जालना: स्वतंत्रता दिवस पर शर्मनाक हरकत, पुलिस अधिकारी ने आत्मदाह करने वाले को मारी फिल्मी स्टाइल में लात
बिहार में सियासी भूचाल! लालू यादव का दावा - हालात आपातकाल से भी बदतर
दिग्विजय ने मांगी वोटर लिस्ट की सॉफ्ट कॉपी, मनोज झा ने संविधान को याद किया, चुनाव आयोग की PC पर क्या बोले नेता?
हीली का धमाका: 26 चौके-छक्कों से शतक, ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप से बचाया
द हंड्रेड में इतिहास! नीता अंबानी की टीम ओवल इनविंसिबल्स ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर
आपदा में अवसर! सड़क पर पलटा डीजल टैंकर, मिट्टी छान कर लूट ले गए तेल