कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में वोट अधिकार यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर वोटों की चोरी कर रहा है। बिहार में जारी SIR (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) प्रक्रिया में धांधली का आरोप कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लगा रहे हैं।
राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार के रोहतास जिले के सासाराम शहर से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा का उद्देश्य मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को उजागर करना है। साथ ही, यह यात्रा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की एकजुटता और ताकत को दर्शाएगी।
राहुल गांधी का कहना है कि 17 अगस्त को वे अपनी वोटर अधिकार यात्रा के जरिए कथित वोट चोरी के खिलाफ बिहार की धरती से सीधी लड़ाई शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, यह केवल एक चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और एक व्यक्ति, एक वोट के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं। यह सिर्फ एक चुनावी मुद्दा नहीं - यह लोकतंत्र, संविधान और एक व्यक्ति, एक वोट के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।
इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस, राजद समेत गठबंधन के सभी छह घटक दलों के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। यात्रा 23 जिलों से होकर गुजरेगी, जिनमें कई बड़ी जनसभाएं और रैलियां भी आयोजित की जाएंगी।
यात्रा का रूट इस प्रकार रहेगा:
विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग द्वारा की जा रही मतदाता सूची की विशेष जांच प्रक्रिया में भाजपा सरकार के दबाव में काम किया जा रहा है। उनका दावा है कि हजारों-लाखों वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जिससे सत्तारूढ़ दल को लाभ पहुंचाया जा सके। राहुल गांधी की यह यात्रा इसी पृष्ठभूमि में लोकतंत्र बचाओ अभियान के रूप में देखी जा रही है।
*17 अगस्त से #VoterAdhikarYatra के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के ख़िलाफ़ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 14, 2025
यह सिर्फ़ एक चुनावी मुद्दा नहीं - यह लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।
हम पूरे देश में स्वच्छ मतदाता सूची बनवाकर ही रहेंगे।… pic.twitter.com/OQl0BQ3ns9
सगाई से पहले इस लड़की के साथ लंच पर गए थे अर्जुन तेंदुलकर, विराट कोहली से शादी करने को थी बेकरार
राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा का सासाराम से आगाज, जानिए आज का कार्यक्रम
बिहार में सियासी भूचाल! लालू यादव का दावा - हालात आपातकाल से भी बदतर
अंतरिक्ष विजेता शुभांशु शुक्ला की भारत वापसी: दिल्ली एयरपोर्ट पर देशभक्ति का ज्वार!
ट्रम्प का यूरोपीय नेताओं को फरमान: शांति के लिए जेलेंस्की रूस को सौंपें डोनबास
बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
आर्यन खान का धमाका: पहली झलक में बने SRK 2.0, इस दिन आएगा प्रीव्यू!
ट्रंप-पुतिन मुलाकात का भारत ने किया स्वागत, यूक्रेन युद्ध समाप्ति की जगी उम्मीद
बहुत घर बर्बाद कर लिए इसने, अब... एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर ने ली!
लाल किले से PM मोदी का ऐलान: किन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नज़र?