सगाई से पहले इस लड़की के साथ लंच पर गए थे अर्जुन तेंदुलकर, विराट कोहली से शादी करने को थी बेकरार
News Image

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में सानिया चंडोक से सगाई के बाद चर्चा में हैं। सानिया और अर्जुन स्कूल के दिनों से दोस्त हैं।

लेकिन सानिया से रिश्ता तय होने से पहले अर्जुन का नाम इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वायट से भी जुड़ चुका है। डेनियल वायट वही हैं जिन्होनें एक समय विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था।

बात 2022 की है, जब अर्जुन मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें आईपीएल में खेलने का अवसर नहीं मिला। रणजी टीम से भी बाहर होने के बाद वे इंग्लैंड घूमने गए थे।

इंग्लैंड में उनकी मुलाकात डेनियल वायट से हुई। दोनों पहले से अच्छे दोस्त थे और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तारीफ भी करते थे।

लंदन में छुट्टियों के दौरान वायट ने अर्जुन के साथ एक रेस्टोरेंट की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। इस तस्वीर में अर्जुन और वायट लंच करते हुए दिखाई दे रहे थे। यह फोटो लंच डेट के नाम से खूब वायरल हुई थी।

कुछ लोगों ने तो यह तक कहना शुरू कर दिया था कि सचिन तेंदुलकर के घर विदेशी बहू आने वाली है। डेनियल और अर्जुन काफी पुराने दोस्त हैं और उन्होंने साथ में क्रिकेट अभ्यास भी किया है।

2016 में भी डेनियल ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे दोनों इंग्लैंड में साथ थे।

डेनियल वायट 2014 में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। यह प्रस्ताव उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली की शानदार पारी के बाद दिया था।

4 अप्रैल 2014 को डेनियल वायट ने ट्वीट किया, कोहली मैरी मी! हालांकि उनकी स्पेलिंग गलत थी, लेकिन यह ट्वीट तुरंत वायरल हो गया।

कोहली ने 2017 में शादी कर ली, और अर्जुन भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। डेनियल वायट को भी 2023 में अपना पार्टनर मिल गया। उन्होंने अपनी लेस्बियन पार्टनर जॉर्जी हॉज से 2023 में सगाई की और 2024 में शादी करने का फैसला किया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अंतरिक्ष विजेता शुभांशु शुक्ला की भारत वापसी: दिल्ली एयरपोर्ट पर देशभक्ति का ज्वार!

Story 1

सड़क पर सास को चप्पलों से पीटा, देवर ने पाइप से की भाभी की धुलाई!

Story 1

ऑस्ट्रेलिया: टी20 का नया बादशाह! अब किसकी बारी?

Story 1

बल्लेबाज का तूफान: पांच गेंदों पर चार छक्के, गेंदबाज हुए बेदम!

Story 1

लागल-लागल झुलनिया में धक्का... लालू फिर पुराने रंग में; राहुल-तेजस्वी के खिले चेहरे

Story 1

आर्यन खान का धमाका: पहली झलक में बने SRK 2.0, इस दिन आएगा प्रीव्यू!

Story 1

पोते के लिए सहारा, 75 वर्षीय दादी बनीं ड्रिप स्टैंड!

Story 1

एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता का दावा - 30 गोलियां चलीं, एल्विश मौजूद नहीं थे

Story 1

जयपुर में सड़क पर मौत का तांडव: स्कॉर्पियो ने मजदूर को कुचला, वीडियो से सनसनी!

Story 1

इंतजार खत्म! 20 अगस्त को आ रहा है Lava Play Ultra 5G, बजट में धमाका!