लागल-लागल झुलनिया में धक्का... लालू फिर पुराने रंग में; राहुल-तेजस्वी के खिले चेहरे
News Image

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू यादव रविवार को अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखे। इंडिया ब्लॉक की वोटर अधिकार यात्रा से पहले सासाराम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाने का आह्वान किया।

लालू यादव ने कहा, सभी लोग एकजुट हो जाइए। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और हम सबको मिलकर भाजपा को उखाड़ फेंकना है। लोकतंत्र को मजबूत होने दीजिए।

इस दौरान लालू यादव ने अपने पुराने अंदाज में लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चलल... भी कहा। लालू के यह कहने से वहां मौजूद भारी भीड़ शोर मचाने लगी और उनका उत्साह बढ़ाने लगी।

लालू की सक्रियता देखकर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं के चेहरे भी खिल उठे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे सिर्फ चुनाव के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने संविधान और वोट की सुरक्षा के लिए लड़ने की बात कही।

खरगे ने चुनाव आयोग पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा और आरएसएस को गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए बहुत खतरनाक बताया और कहा कि आरएसएस महिलाओं को वोटिंग का अधिकार नहीं देना चाहती थी।

खरगे ने यह भी कहा कि बिहार के 65 लाख लोगों के वोट काट दिए गए हैं और लोगों से वोट चोरी के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया: सीपी राधाकृष्णन होंगे दावेदार

Story 1

दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी अगले 6 दिन बादल गरजेंगे!

Story 1

जंग के बीच बड़ा फैसला: अमेरिका देगा यूक्रेन को हर मोर्चे पर सुरक्षा!

Story 1

क्या यही वो फहीम अशरफ है जिसने भारत की बेटियों का सिंदूर... एशिया कप में पाकिस्तान ने किसे चुन लिया? मचा बवाल

Story 1

चील ने हिरण के बच्चे को बनाया शिकार, वायरल वीडियो देख दहल उठे लोग!

Story 1

क्या माँ-बहनों के CCTV जारी करने चाहिए? वोट चोरी पर चुनाव आयोग का सख्त रुख!

Story 1

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर पलटवार, माँगा शपथ पत्र!

Story 1

दिल्ली-NCR की टेंशन खत्म! पीएम मोदी देंगे 8-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का तोहफा

Story 1

बाबर आजम को टीम से बाहर! मियांदाद ने चयनकर्ताओं को लगाई फटकार

Story 1

बिहार में राहुल और तेजस्वी क्यों उतरे सड़कों पर? प्रशांत किशोर ने बताई असली वजह