सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे अबतक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो की ख़ासियत प्रकृति का अद्भुत नज़ारा है।
चील, जो एक बड़े आकार का और ताकतवर पक्षी है, किसी बड़े जानवर को भी अपने पंजों में जकड़कर उड़ान भरने की क्षमता रखता है। वायरल वीडियो में, वह एक हिरण के बच्चे को, जो उससे आकार में काफी बड़ा है, अपना शिकार बनाता है।
चील काफी ऊंचाई से भी अपने शिकार को भांप लेता है। इस वीडियो में यह साफ नज़र आता है कि कैसे चील ऊंचाई से गोता लगाते हुए नीचे आता है और पहाड़ पर घूम रहे एक हिरण के बच्चे को अपनी गिरफ्त में ले लेता है। फिर वह आकार की ऊंचाई में उड़ जाता है।
वीडियो देखने वाले दर्शक यह देखकर चौंक जाते हैं कि चील कैसे इतने बड़े जानवर को आकाश की ऊंचाई से नीचे आकर अपना शिकार बनाता है। जब चील उतने बड़े हिरण को लेकर हवा में उड़ने लगता है तो देखने वालों की चीख निकल जाती है।
चील एक्सीपिट्रिडे समुदाय का पक्षी है, जो आमतौर पर शिकारी पक्षी होते हैं। जैसे चील, बाज, गिद्ध, गरुड़ आदि। यह अपनी ताकत और पंजों की मजबूती से बड़े शिकार जैसे खरगोश, हिरन के बच्चे और बकरियों को भी पकड़ लेता है। इसके मजबूत पंजे, मुड़ी हुई चोंच और ऊंचाई से देखने की क्षमता इसे अपने शिकार को आसानी से दबोचने में मदद करते हैं।
The terrifying beauty of wildlife.
— Crazy Moments (@Crazymoments01) August 17, 2025
A Thread 🧵
1. A huge eagle carrying a Big deer .. 😯 pic.twitter.com/1L17jRihkL
अल्लाह ने मुझे रक्षक बनाया है, पद की चाहत नहीं: पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर
डेवाल्ड ब्रेविस का ऑस्ट्रेलिया में धमाका: SA के पहले, दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने!
खूंखार मगरमच्छ ने किया जानलेवा हमला, मांस खिलाने वाले व्यक्ति को बनाया शिकार!
मुझे लोगों को परेशान करना अच्छा लगता है... : पीएम मोदी के साथ तस्वीर पर प्रियंका चतुर्वेदी का दिलचस्प जवाब
तेजस्वी का केंद्र सरकार पर हमला: चूना मत लगाइए, ई बिहार है, यहां खैनी के साथ चूना भी रगड़ दिया जाता है!
वोटर अधिकार यात्रा: सासाराम में राहुल-तेजस्वी की हुंकार, वोट चोरी के खिलाफ निर्णायक जंग!
एशिया कप 2025: कैफ ने चुनी टीम, यशस्वी और रिंकू बाहर!
लोकतंत्र को बचाने के लिए हमने कुर्बानियां दी हैं: लालू यादव
मेलेनिया का पुतिन को पत्र: बच्चों के लिए शांति की अपील, ट्रंप ने स्वयं सौंपा
क्या अलास्का में ट्रंप से पुतिन नहीं, उनका हमशक्ल मिला? सोशल मीडिया पर सनसनीखेज दावे!