मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक अस्पताल से एक हृदय विदारक तस्वीर सामने आई है। यहां एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घायल पोते के इलाज के दौरान ग्लूकोज की बोतल हाथ में थामे खड़ी रहीं। कारण? अस्पताल में ड्रिप स्टैंड उपलब्ध नहीं था।
अस्पताल में ड्रिप स्टैंड की अनुपस्थिति में यह दृश्य विचलित करने वाला है। इस मार्मिक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल का है।
जानकारी के अनुसार, मैहर में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अश्वनी मिश्रा को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन यहां पहुंचने पर ड्रिप लगाने के लिए बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी। मजबूरन उनकी 75 वर्षीय दादी को आधे घंटे तक हाथ में ड्रिप की बोतल पकड़कर खड़ा रहना पड़ा। इस दौरान अस्पताल का स्टाफ निष्क्रिय बना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में ड्रिप स्टैंड की कोई कमी नहीं है। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण बुजुर्ग महिला को बोतल हाथ में पकड़े रहना पड़ा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे वृद्ध महिला अपने पोते के पास खड़ी हैं, सहारा बनी हुई हैं।
घायल मरीज को उतारने के बाद एंबुलेंस जिला अस्पताल के गेट पर पहुंचने के बाद चालू ही नहीं हुई। मजबूरन आसपास मौजूद लोगों को एंबुलेंस धक्का मारकर स्टार्ट करनी पड़ी। इस नजारे ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति और जिम्मेदारी की लापरवाही को उजागर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। अस्पताल में स्ट्रेचर, बिस्तर और अन्य जरूरी संसाधनों की कमी की शिकायतें पहले भी आ चुकी हैं।
*दादी भी बेचारी क्या करें?
— Shivam Singh (@PoeticShivam) August 17, 2025
न किसी को बड़े लोगों से सवाल पूछते देखा है, न सीखा, न किया। बाबुओं से लेकर नेताओं को सिर पर बैठाकर पूरा देश ऐसे ही सरकारी अस्पताल में बोतल लेकर खड़ा है।
ये घटना सतना अस्पताल कि ज़रूर है लेकिन पूरे देश की सड़ी-गली स्वास्थ्य व्यवस्था का आईना है। pic.twitter.com/fhmMpP3c5M
चंद्रभागा नदी में डूबा दंपति, पैर फिसलने से हुआ हादसा
बिहार की सड़कों पर राहुल-तेजस्वी क्यों? प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा
हिमाचल: मंडी में पहाड़ टूटा, मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर हजारों वाहन फंसे
सासाराम से आगाज: राहुल गांधी ने लालू-तेजस्वी और खरगे संग शुरू की मतदाता अधिकार यात्रा
लंदन की सड़कों पर विराट-अनुष्का का जादू, वायरल वीडियो ने जीता दिल
एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता का दावा - 30 गोलियां चलीं, एल्विश मौजूद नहीं थे
एशिया कप 2025: पाकिस्तान बाहर, बांग्लादेश को मिला मौका!
चुनाव आयोग ने माना वोटों की हुई चोरी? EC के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
बिहार में वोट चोरी रोकने निकले राहुल गांधी, INDI गठबंधन की यात्रा पर सवाल
लोकतंत्र को बचाने के लिए हमने कुर्बानियां दी हैं: लालू यादव