कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा गुरुवार से बिहार में शुरू हो गई है। सासाराम जिले से शुरू हुई इस यात्रा में राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव साथ हैं।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस यात्रा को महत्वहीन बताते हुए कहा कि यह पत्थर पर सिर पटकने जैसा है। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी यह यात्रा क्यों कर रहे हैं? क्या वे चाहते हैं कि 10-15 लाख लोग जो मर चुके हैं और जिनके नाम वोटर लिस्ट में हैं, उनके नाम न हटाए जाएं?
मांझी ने आगे कहा कि लगभग 20 लाख लोग ऐसे हैं जिनका कोई अता-पता नहीं है, जो फर्ज़ी वोटर हैं, क्या उनके नाम नहीं हटाए जाने चाहिए? जिसका नाम 4 जगहों पर है, उसका नाम नहीं हटाया जाना चाहिए? उन्होंने वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण पर सवाल उठाने वालों पर भी निशाना साधा।
मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में हर चुनाव क्षेत्र में फर्ज़ी वोटर बनाए गए और उसी के आधार पर वे चुनाव जीते। आज भी उनका जो भी अस्तित्व है, वह फर्ज़ी वोटरों के दम पर है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मतदाता अधिकार यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कंस की राह पर चल रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मैं कहूंगा कि कंस का नाश कृष्ण ने किया। यहां भी कुछ कंस है और जन्माष्टमी के अवसर पर उसका नाश निश्चित है।
यह वोट अधिकार यात्रा 16 दिनों में 20 जिलों से गुजरते हुए 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
*#WATCH | पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा, आप लोग इस यात्रा को महत्व दे रहे हैं, लेकिन ये यात्रा नहीं है। ये पत्थर पर सिर पटकने जैसा है। वे(राहुल गांधी) यह यात्रा किसलिए कर रहे हैं?... वे क्या चाहते हैं? कि 10-15 लाख लोग जो मर चुके हैं… pic.twitter.com/rZ8hK0Pchn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2025
जालना: स्वतंत्रता दिवस पर शर्मनाक हरकत, पुलिस अधिकारी ने आत्मदाह करने वाले को मारी फिल्मी स्टाइल में लात
दिल्ली-NCR की टेंशन खत्म! पीएम मोदी देंगे 8-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का तोहफा
बुमराह-शमी का विकल्प: BCCI का तेज गेंदबाजों के लिए विशेष कैंप
बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा : 16 दिन, 23 जिले, 1300 किमी का सफर
KBC 17: उत्तराखंड के आदित्य बने पहले करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल का दिया जवाब
हवा में लटकी बस! एक तरफ खाई, दूसरी तरफ पहाड़, ड्राइवर बना हीरो
निप्पॉन AMC: हर शेयर पर ₹127 कमाने का मौका! जानें शेयर प्राइस टारगेट
कोंकण तट पर समुद्र में उथल-पुथल का खतरा, IMD का अलर्ट जारी
सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा का आगाज, दिग्गजों का जमावड़ा
वोट चोरी कहना संविधान का अपमान: चुनाव आयोग का तीखा जवाब