एशिया कप 2025: सूर्यकुमार बने कप्तान, शुभमन होंगे उपकप्तान!
News Image

एशिया कप 2025 का आगाज अगले महीने की 9 तारीख से होने जा रहा है, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसके लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड सामने आया है। इस स्क्वाड में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें लीड करने की जिम्मेदारी दो युवा खिलाड़ियों को सौंपी गई है।

खबरों के अनुसार, बीसीसीआई ने अभी तक आधिकारिक तौर पर टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। लेकिन विजडम की रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड का चयन हो चुका है और इस स्क्वाड को लीड करने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल को सौंपी गई है।

सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान होंगे, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों की लीडरशिप में इंडियन टीम कैसा प्रदर्शन करती है और क्या टीम एक बार फिर ट्रॉफी के साथ भारत वापस लौटती है।

संभावित टीम इंडिया स्क्वाड: अभिषेक, तिलक, सूर्या (कप्तान), शुभमन (उपकप्तान), रिंकू, सैमसन, जितेश, हार्दिक, अक्षर, सुंदर, दुबे/नीतीश, बुमराह, अर्शदीप, सिराज/प्रसिध, वरुण।

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। टीम ने साल 2023 में हुए लास्ट एशिया कप में खिताब पर कब्जा किया था। 2023 का एशिया कप वनडे फॉर्मेट में हुआ था और उसमें इंडियन क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच में श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। इंडियन टीम ने यह ख़िताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। यह आठवीं बार था, जब इंडिया ने एशिया कप की ट्रॉफी उठाई थी। इस वजह से इस बार इंडिया के ऊपर ट्रॉफी को डिफेंड करने का काफी प्रेशर होने वाला है। हालांकि जब लास्ट टाइम एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हुआ था, तो उसमें इंडिया की काफी बेज्जती हुई थी। इंडियन टीम एशिया कप 2022 में पूरी तरह फ्लॉप रही थी।

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। बीसीसीआई जल्द ही स्क्वाड का ऐलान कर देगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मगरमच्छ को मांस खिलाने गया शख्स, फिर हुआ भयानक हमला, बाल-बाल बची जान

Story 1

श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मदिन: मथुरा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजा कन्हैया के जन्म का जयघोष

Story 1

राज ठाकरे का मटन हांडी निमंत्रण: सोशल मीडिया पर ट्रोल, हिंदू विरोधी होने के लगे आरोप

Story 1

ट्रंप की नाटो के प्रति नाराज़गी के बावजूद, संगठन ने निभाई अपनी दोस्ती!

Story 1

देशभर में जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Story 1

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा : 16 दिन, 23 जिले, 1300 किमी का सफर

Story 1

मुसलमानों खुश हो जाओ : उदयपुर फाइल्स के प्रोड्यूसर हिंदू दर्शकों पर क्यों भड़के?

Story 1

कैफ का एशिया कप XI: जायसवाल-गिल बाहर, इस स्पिनर पर दांव!

Story 1

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, रांची लाया गया पार्थिव शरीर

Story 1

यह तो चमत्कार है: जादूगर की कला देख प्रेमानंद महाराज हुए गदगद, खिलखिलाकर हंसे