पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है, जहां इस साल भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा में पूजा-अर्चना की।
भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात 12 बजे श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, और इसी के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के मंदिर में जन्माभिषेक कार्यक्रम शुरू हो गया। मंदिर में श्री गणपति और नवग्रह स्थापना-पूजन भी किया गया।
इस्कॉन मंदिरों में जन्माष्टमी की विशेष धूम देखने को मिली। कान्हा के जन्म से पहले उनकी आरती की जा रही है और उनके प्रिय भोग चढ़ाए जा रहे हैं। जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है।
दिल्ली के द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विशेष प्रार्थना की गई। गुजरात और मध्य प्रदेश के मंदिरों में भी भक्त हजारों की संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
जन्मभूमि मथुरा के मंदिरों में कान्हा के जन्मोत्सव पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के रोड पर दूर-दूर तक भक्त लाइन में लगे दिखे। हर किसी को कान्हा के जन्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब समाप्त हो गया है।
महाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव पर सबकी नजरें टिकी रहीं। यहां दही हांडी उत्सव में मानव पिरामिड बनाए गए और हवा में लटकी दही हांडी को तोड़ा गया। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी महाराष्ट्र के दही हांडी उत्सव में शामिल हुईं।
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। मथुरा के कृष्ण मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सशस्त्र बलों की वीरता दर्शाते हुए सुंदरता से सजाया गया। मंदिर में इस संबंध में एक बोर्ड भी लगाया गया।
*#WATCH | दिल्ली: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर में प्रार्थना की जा रही है। pic.twitter.com/b53ITyGpGG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
अलास्का में पुतिन का स्वागत: B-2 बॉम्बर का प्रदर्शन, शक्ति प्रदर्शन या प्रोटोकॉल?
अलास्का में पुतिन के कदम रखते ही आसमान में अमेरिका ने दिखाई ताकत!
धरती का सबसे लंबा और जहरीला सांप देख उड़े होश, वीडियो में दिखी भयावहता
चादर उठाते ही कमरे में दिखा ऐसा नजारा, देखकर लोगों के उड़े होश
कुली की तूफानी कमाई: 150 करोड़ के क्लब में, रजनीकांत ने फैंस को बताया भगवान!
अमेरिकी सैनिकों ने पुतिन के लिए बिछाया कालीन, यूक्रेन ने उड़ाया मज़ाक
मोर को मिली बाघ की SPG सुरक्षा! जंगल में आजादी का अनोखा जश्न, वीडियो देख लोग दंग
अटल जी की पुण्यतिथि पर बिहार की बेटियों ने गाया मैथिली भजन, पीएम मोदी भी हुए मुरीद
भारत विभाजन: तीसरा विलेन कौन? NCERT के नए खुलासे से सियासी भूचाल!
हिमाचल में जल प्रलय: नदी में समाया आलीशान घर, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश