डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन 6 साल बाद आमने-सामने आए। एंकोरेज के एयर बेस पर ट्रंप ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों एक ही कार में बैठकर मीटिंग के लिए रवाना हुए।
इस मुलाकात के दौरान एक अप्रत्याशित दृश्य देखने को मिला।
ट्रंप और पुतिन जब अलास्का की जमीन पर मिल रहे थे, तब अमेरिकी युद्धक विमान उनके ऊपर से गुजरे। लड़ाकू विमानों के साथ एक बी-2 स्टील्थ बॉम्बर भी शामिल था।
अमेरिकी सैन्य विमानों के गुजरने से मीडिया कर्मियों का ध्यान आकर्षित हुआ। यह स्पष्ट नहीं है कि यह पुतिन के स्वागत में था या उनकी सुरक्षा के लिए।
कुछ लोग इसे अमेरिका द्वारा पुतिन को अपनी हवाई ताकत दिखाने का एक तरीका मान रहे हैं।
जिस समय अमेरिकी लड़ाकू विमान आसमान में गरजे, पुतिन ने भी उनकी ओर देखा।
सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस फ्लाई-बाई को अमेरिकी हवाई क्षेत्र में बढ़त का संकेत माना है। विशेषज्ञों का मानना है कि बी-2 स्टील्थ बॉम्बर की उपस्थिति दिखाती है कि अमेरिका रूस के ठिकानों पर भी हमला करने की क्षमता रखता है।
यूरोप समेत पूरी दुनिया की नजर ट्रंप और पुतिन की बैठक पर है। यूरोपीय नेताओं और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने उम्मीद जताई है कि ट्रंप उनका पक्ष मजबूती से रखेंगे।
ट्रंप ने कहा है कि अगर यह बैठक सकारात्मक रही, तो अगली बैठक में जेलेंस्की भी शामिल हो सकते हैं। उम्मीद है कि उस बैठक में युद्ध विराम का ऐलान किया जाएगा।
‼️ As Trump and Putin shake hands, B-2 bombers roar over Joint Base Elmendorf-Richardson. pic.twitter.com/K7F6vtHMY1
— Misha Komadovsky (@komadovsky) August 15, 2025
सिर्फ 11 IPL मैच खेलने वाला खिलाड़ी बना साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में इंग्लैंड का कप्तान!
पीएम मोदी के घुसपैठ पर बयान के बाद अजमेर दरगाह के नसीरुद्दीन चिश्ती ने जताई चिंता
यूपी विधानसभा में गौमूत्र पर विवादित बयान देकर सपा विधायक पल्लवी पटेल ने मचाया हड़कंप
79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम सुक्खू ने फहराया तिरंगा, आपदा पीड़ितों के लिए 100 करोड़ की अतिरिक्त सहायता
कोलकाता में बंगाल फाइल्स का ट्रेलर लॉन्च रद्द, विवेक अग्निहोत्री ने ममता सरकार को दी चेतावनी!
लाल किले पर दिखी ऐतिहासिक कार का रहस्य: भूटान से क्या है इसका कनेक्शन?
स्वतंत्रता दिवस पर बारिश में भीगते राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा, खरगे बने रहे साक्षी
उसके ऊपर से कई बार गुजरे, मलबा नहीं वो इंसान था: दिल्ली दरगाह हादसे की रुला देने वाली कहानियां
गर्लफ्रेंड ने रंगे हाथों पकड़ा, दूसरी लड़की के साथ डेट पर गया बॉयफ्रेंड, फिर जो हुआ...
ट्रंप का सनसनीखेज दावा: भारत-पाक युद्ध में गिरे 6-7 विमान, परमाणु युद्ध टला!