हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मंडी जिले के सरकाघाट में भारी बारिश के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी भी ली।
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मंडी जिले के सरकाघाट में आयोजित किया गया था, जहां हर उम्र और क्षेत्र के लोग तिरंगे के सम्मान में खड़े थे।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि जारी करने की घोषणा की, जिसका अधिकांश हिस्सा मंडी जिले के पीड़ितों के लिए उपयोग किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने घोषणा की कि सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि) के शिक्षकों को शैक्षणिक सत्र के बीच में सेवानिवृत्त नहीं किया जाएगा।
राज्य में 200 सीबीएसई पाठ्यक्रम वाले स्कूल भी खोले जाएंगे।
युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए 2000 ई-थ्री व्हीलर परमिट जारी किए जाएंगे।
जनजातीय और गैर-जनजातीय क्षेत्रों में सौर परियोजनाओं पर ब्याज सब्सिडी दी जाएगी और हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड बिजली खरीदेगा, जिससे आय सुनिश्चित होगी। इसके लिए 61 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक से सरकाघाट स्थानांतरित की जाएगी।
सरकार पटवारियों के 600 पद, जेबीटी के 600 पद, पंचायत सचिव के 300 और डॉक्टरों के 200 पद भरेगी।
HP लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया में सुधार किया जाएगा। पहले केवल साक्षात्कार के अंकों के आधार पर नौकरी दी जाती थी, लेकिन अब लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों के अंक अंतिम मेरिट में जोड़े जाएंगे।
परीक्षा में नकल करने वालों और नकल कराने वालों को 3 साल की कैद की सजा का प्रावधान किया जाएगा, जिसके लिए सरकार विधानसभा में एक विधेयक लाएगी।
प्रदेश से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए हर गांव और पंचायत में नशा निवारण समितियां बनाई जाएंगी। इन समितियों में पंचायत सचिव, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एक पुलिस हेड कांस्टेबल शामिल होंगे।
नशा मुक्ति, रोकथाम और नशे के शिकार युवाओं के पुनर्वास के लिए एक नशा मुक्ति रोकथाम एवं पुनर्वास बोर्ड भी बनाया जाएगा।
सरकाघाट अस्पताल को 100 से 150 बिस्तर का किया जाएगा। सरकाघाट में पार्किंग के लिए भूमि दी जाएगी और एक नया बस स्टैंड बनाया जाएगा।
भारी बारिश के बीच सरकाघाट, मंडी की धरती पर तिरंगे के सम्मान में हर उम्र, हर क्षेत्र के लोग सीना तानकर खड़े थे- जैसे देश की धड़कन एक साथ धड़क रही हो।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 15, 2025
सीमाओं पर हमारे वीर सैनिक भी उसी अडिग संकल्प के साथ डटे हैं- आज़ादी के मूल्यों की रक्षा के लिए, देश की सुरक्षा के लिए।
स्वतंत्रता… pic.twitter.com/s7eiW8eTX0
दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी जारी, स्वतंत्रता दिवस पर भी बारिश का अनुमान
भारत-पाक परमाणु युद्ध के कगार पर थे, मैंने रोका: ट्रंप का दावा
राहुल गांधी को भूला इतिहास: एक मृतक ने 1989 में राजीव गांधी के खिलाफ लड़ा था चुनाव
जेसिका रैडक्लिफ ओर्का घटना: वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने, AI से बनाया गया धोखा!
यूपी विधानसभा में मंत्री जी की फॉर्च्यूनर नो पार्किंग में, ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से उठाई!
99% डिस्काउंट के बाद भी खरीद पाना मुश्किल: दुबई के 92 करोड़ के घर ने उड़ाए लोगों के होश
सेमीकंडक्टरः 50 साल पहले भ्रूण हत्या! लाल किले से पीएम मोदी का तीखा हमला
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का मस्जिदों में तिरंगा फहराने का आदेश, कांग्रेस और AIMIM ने बताया बकवास और बेतुका
उल्लू को देख बिल्ली की फटी रह गईं आंखें, पलटने पर हो गया खेला !
खोदा AC, निकली शराब! लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में शराब की तस्करी का अनोखा तरीका उजागर