छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का मस्जिदों में तिरंगा फहराने का आदेश, कांग्रेस और AIMIM ने बताया बकवास और बेतुका
News Image

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने राज्य के सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का निर्देश दिया है। इस आदेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जहां कांग्रेस और AIMIM के नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है।

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने इस निर्देश को बकवास बताते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर तिरंगा फहराने की कोई परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि तिरंगा लोग अपनी मर्जी से फहराते हैं, किसी पर दबाव बनाना गलत है।

अनवर ने कहा, यह व्यक्ति की अंदर से भावना, देश प्रेम होता है, जिसकी वजह से वो तिरंगा लगाता है। इस तरह की बंदिश करना, इस तरह का दबाव बनाना बिल्कुल गलत है।

छत्तीसगढ़ के ही एक कांग्रेस नेता सलाम रिजवी ने भी इस आदेश को बेतुका बताया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों पर सवाल BJP-RSS में शामिल मुस्लिम खड़ा कर रहे हैं। रिजवी का भी कहना है कि धार्मिक स्थलों पर झंडा फहराना अनिवार्य नहीं है।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लीमीन (AIMIM) भी इस मुद्दे पर पीछे नहीं रही। AIMIM के नेता और महाराष्ट्र के मालेगांव से विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने तिरंगा लगाने के आदेश को सरकार की चापलूसी करार दिया है। मोहम्मद इस्माइल ने इसे मुस्लिमों की देशभक्ति पर सवाल उठाने वाला फैसला बताया है।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने 11 अगस्त को यह आदेश जारी किया था। उन्होंने सभी मुतवल्लियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस मस्जिद में झंडा नहीं फहराया जाएगा उन्हें पाकिस्तानी माना जाएगा।

सलीम का कहना है कि कट्टरपंथी और गद्दार ही तिरंगा फहराने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय पर्व मनाना और राष्ट्रीय ध्वज से प्रेम करना सभी का कर्तव्य है। जो राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान नहीं करता, वो देशद्रोही है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चंद्रबाबू नायडू और राहुल गांधी के बीच हॉटलाइन : जगन मोहन रेड्डी ने लगाए गंभीर आरोप

Story 1

कूली: सिनेमाघरों में रजनीकांत का जलवा या निराशा? दर्शकों ने दी अपनी राय!

Story 1

अतीक को मिट्टी में मिलाकर CM योगी ने मुझे न्याय दिलाया : सपा विधायक पूजा पाल का विधानसभा में बयान

Story 1

रजनीकांत की कुली का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, आमिर खान का कैमियो कैसा रहा?

Story 1

क्या एशिया कप 2025 का होगा बहिष्कार? भारत और पाकिस्तान पहले भी कर चुके हैं इनकार

Story 1

अतीक को मिट्टी में मिलाने पर योगी की तारीफ, सपा विधायक पूजा पाल पार्टी से निष्कासित

Story 1

सपा विधायक पूजा पाल निष्कासित: योगी की तारीफ़ अखिलेश को ना गंवारा!

Story 1

एशिया कप 2025: तेंदुलकर नहीं, इस भारतीय बल्लेबाज के प्रहार को आज भी नहीं भूले वकार यूनुस!

Story 1

थाने में छुट्टी! थानेदार का ऑडियो वायरल, यूजर ले रहे मजे

Story 1

वॉर 2 या कुली ? दर्शकों को कौन सी फिल्म आई ज़्यादा पसंद?