ट्रंप ने राष्ट्रपति रहते हुए नाटो फंडिंग में अमेरिका के बड़े योगदान की बात कही थी और सदस्यों से हिस्सेदारी बढ़ाने को कहा था। मार्च 2025 में उन्होंने जर्मनी से 35 हजार सैनिकों को वापस बुलाने की धमकी भी दी थी। अलास्का मीटिंग से पहले पुतिन और ट्रंप के बीच फोन पर बात हुई, जिसमें ट्रंप ने पूर्वी यूरोप में नाटो विस्तार का समर्थन न करने का भरोसा दिलाया। हाल ही में ट्रंप ने नाटो सदस्यों से यूक्रेन को दिए अमेरिकी हथियारों की कीमत वसूलने की बात भी कही।
हालांकि, सच्चाई यह है कि यूक्रेन युद्ध में नाटो सदस्यों ने अपनी क्षमता से अधिक योगदान दिया है। अमेरिका के मुकाबले नाटो सदस्यों के पास हथियारों का भंडार कम है, फिर भी उन्होंने अपनी सुरक्षा से समझौता करते हुए यूक्रेन को भारी हथियार दिए।
हवाई युद्ध में रूस का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन को सबसे पहले F-16 जेट नीदरलैंड्स से मिले थे। यूक्रेन को सबसे पहले एंटी एयर मिसाइल ब्रिटेन ने भेजी थीं। यूक्रेनी सेना को पहले विदेशी टैंक चेक रिपब्लिक ने भेजे थे और एयर डिफेंस के लिए सबसे पहले राडार जर्मनी से सप्लाई किए गए थे।
सिर्फ यूक्रेन युद्ध ही नहीं, बल्कि सालों से नाटो अमेरिकी एजेंडे को आगे बढ़ाता रहा है। पिछले 35 वर्षों में नाटो सदस्य अमेरिकी एजेंडे के तहत ही जंगों में उतरे हैं।
1990 में जब अमेरिका ने इराक के खिलाफ जंग छेड़ी, तो ब्रिटेन, फ्रांस और पोलैंड ने मदद की। अफगानिस्तान में वॉर ऑन टेरर के दौरान ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, इटली, जर्मनी, डेनमार्क और पोलैंड के सैनिक भी अफगान धरती पर उतरे थे। दूसरे खाड़ी युद्ध में भी नाटो सदस्यों का समर्थन मिला था और 2014 में सीरिया और इराक में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ सैन्य अभियान में नाटो सदस्य शामिल थे।
नाटो को बने 76 साल हो चुके हैं। केनेडी और ओबामा जैसे राष्ट्रपतियों ने भी इसकी आलोचना की है, लेकिन ट्रंप ने ना सिर्फ आलोचना की है, बल्कि नाटो पर दबाव भी बढ़ाया है। इसलिए सवाल उठ रहे हैं कि पुतिन और ट्रंप के बीच ऐसी क्या डील हुई है कि ट्रंप नाटो की उपेक्षा कर रहे हैं।
#DNAWithRahulSinha | आज से ट्रंप के दोस्त पुतिन..NATO दुश्मन! क्या ट्रंप..अब NATO को खत्म करने वाले हैं?
— Zee News (@ZeeNews) August 16, 2025
NATO में ट्रंप को कौनसा दोष नजर आता है ?#DNA #DonaldTrump #Putin #Alaska #AlaskaSummit #NATO@RahulSinhaTV pic.twitter.com/m4NW6sWwJx
नवाज़ शरीफ के करीबी की धमकी: किस हालत में पाकिस्तान करेगा परमाणु हमला?
ट्रंप का चौंकाने वाला दावा: भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद किया!
मध्य प्रदेश: बीजेपी विधायक ने फहराया उल्टा तिरंगा, मची खलबली!
हिमाचल में विधायक ने खुद उठाई कुल्हाड़ी, सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया!
क्या व्लादिमीर पुतिन ने अलास्का में भेजा अपना बॉडी डबल?
6,6,6,6... छोटू ब्रेविस का बड़ा धमाल! 100 मीटर का छक्का देख ऑस्ट्रेलिया हैरान
मगरमच्छ को मांस खिलाने गया शख्स, फिर हुआ भयानक हमला, बाल-बाल बची जान
ट्रंप-पुतिन मुलाकात: सीजफायर होगा, हत्याएं बंद करेंगे? सवाल पर पुतिन का अजीब रिएक्शन, देखते रह गए ट्रंप
मान गए मैक्सवेल! आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त, ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज
मैं ही हीरोइन हूं! जब श्रुति हासन को अपनी ही फिल्म देखने जाने से रोका गया