हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें बाधित हो रही हैं। शनिवार को चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज सड़क बंद होने के कारण फंस गए।
विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और प्रशासन को सूचित किया, लेकिन कोई भी तुरंत मौके पर नहीं पहुंचा। परिणामस्वरूप, विधायक ने खुद कुल्हाड़ी उठाई और सड़क पर गिरे पेड़ को काटना शुरू कर दिया।
विधायक जनक राज ने रास्ते में फंसे लोगों के सहयोग से पेड़ को काटकर हटाया और यातायात बहाल करवा दिया। विधायक को कुल्हाड़ी उठाते देख लोगों में भी जोश भर गया।
मणिमहेश यात्रा पर जा रहे कई युवा भी आगे आए और पेड़ के बड़े हिस्से को खींचकर सड़क से हटाया। विधायक जनक चंबा से वाया जोत मार्ग होते हुए शिमला जा रहे थे। भूस्खलन और पेड़ गिरने से उनका रास्ता बाधित हो गया।
यह घटना चंबा-जोत-चुवाड़ी मार्ग पर जोत के पास शनिवार शाम करीब चार बजे हुई। भारी बारिश के कारण एक विशाल पेड़ जड़ों समेत उखड़कर सड़क पर गिर गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु भी जाम में फंस गए।
विधायक ने कई बार विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी जब कोई मौके पर नहीं पहुंचा, तो उन्होंने स्वयं पेड़ को काटने की पहल की। इसके बाद लोगों ने मिलकर कार्य किया और कुछ ही देर में सड़क को बहाल कर दिया।
विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि उन्होंने पास के घर से कुल्हाड़ी मंगवाई और लगभग पैंतालीस मिनट की मेहनत से पेड़ काटकर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया। इसके बाद यातायात सुचारू हो गया और श्रद्धालुओं को राहत मिली।
*प्रशासन नहीं पहुंचा तो विधायक ने खुद कुल्हाड़ी उठाकर शुरू की सड़क बहाली... pic.twitter.com/xDeU8zTAz7
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) August 16, 2025
ओवैसी ने छोड़ी सियासत, जिम में बहाया पसीना, 56 की उम्र में पावर-शो देख लोग दंग
ओवैसी का पावर-शो: 56 की उम्र में जिम में दिखाया ज़ोर!
अमेरिका की धरती पर पुतिन ने ट्रंप को कर दिया निरुत्तर, दुनिया देखती रह गई!
जश्न में डूबी टीम इंडिया, तभी रोहित बोले- रिटायरमेंट ले लूं क्या?
...मैं रोने लग जाऊंगा : राहुल गांधी के वोट चोरी वाले वीडियो पर बीजेपी का पलटवार
ब्रेविस की मेहनत पर फिर पानी... दो कंगारू बने साउथ अफ्रीका का काल, ऑस्ट्रेलिया ने जबड़े से छीन ली सीरीज
नोएडा में कैब ड्राइवर की खौफनाक हरकत: पुलिस से बचने के लिए परिवार को किया अगवा, घंटों घुमाता रहा
जलमग्न हुई मुंबई: सड़कें बनीं नदियां, स्टेशन डूबे, IMD का रेड अलर्ट!
ऑस्ट्रेलिया: टी20 का नया बादशाह! अब किसकी बारी?
चुनाव आयोग का कांग्रेस वीडियो पर पलटवार: गुमराह करने की कोशिश