रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राज्य अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक समाप्त हो गई है। हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध में सीजफायर (युद्धविराम) पर कोई सहमति नहीं बन पाई है।
जानकारी के अनुसार, पुतिन और ट्रम्प के बीच अलास्का में बंद कमरे में लगभग 3 घंटे तक बातचीत हुई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अलास्का बैठक के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यदि ट्रम्प 2022 में राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन में संघर्ष शुरू ही नहीं होता।
रूस के साथ व्यापार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ी प्रतिक्रिया दी। संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान ट्रम्प ने कहा कि, पुतिन के साथ रिश्ते रूसी छल के कारण प्रभावित हुए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ एक समझौते पर सहमति जताई है। हालांकि, दोनों नेताओं में से किसी ने भी इस समझौते के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
अलास्का में यह शिखर सम्मेलन लगभग तीन घंटे तक चला, हालांकि, शिखर सम्मेलन के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस केवल 12 मिनट ही चली। सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि इन 12 मिनटों में भी ट्रम्प सिर्फ 3.3 मिनट ही बोल पाए। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। यही वजह है कि सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुतिन के सामने ट्रम्प अपनी बात सही ढंग से नहीं रख पाए?
अलास्का शिखर सम्मेलन के बाद पुतिन और ट्रम्प दोनों ने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ इतना बताया गया कि यह बैठक और बातचीत सकारात्मक रही है। आगे भी बातचीत जारी रहेगी। नेताओं ने कहा कि वे कई मुद्दों पर सहमत हुए हैं। हालांकि, जब तक इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हो जाते, इसे समझौता नहीं माना जाएगा।
ट्रम्प ने अपनी बातचीत में कहा कि वह नाटो को फोन करेंगे और राष्ट्रपति जेलेंस्की को भी जरूर फोन करेंगे। वह उन्हें आज हुई इस बैठक और बातचीत के बारे में बताएँगे। इस दौरान ट्रम्प ने कहा कि पुतिन के साथ उनके हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं।
व्लादिमीर पुतिन ने शिखर सम्मेलन में कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ एक समझौता कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए पुतिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कीव के नेता युद्ध समाप्त करने की प्रक्रिया में बाधा नहीं डालेंगे । उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए और उनका देश इसके लिए तैयार है। इसके साथ ही, युद्ध के मूल कारणों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।
पुतिन ने ट्रम्प को रूस आने का न्योता दिया। अगली मुलाकात मॉस्को में होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस पर क्या जवाब दिया, इस बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
#WATCH | Alaska, USA | US President Donald Trump says, We had a very productive meeting, there were many points that we agreed on. Couple of big ones that we haven t quite gotten there but we made some headway. There s no deal until there s a deal so I will call up NATO in a… pic.twitter.com/mY5t9zkoCT
— ANI (@ANI) August 15, 2025
मुख्यमंत्री देखते रह गए, पुलिसकर्मी ने फहराया झंडा!
कुली की तूफानी कमाई: 150 करोड़ के क्लब में, रजनीकांत ने फैंस को बताया भगवान!
राज ठाकरे का मटन हांडी निमंत्रण: सोशल मीडिया पर ट्रोल, हिंदू विरोधी होने के लगे आरोप
एक लाख करोड़ का जुमला: राहुल गांधी का पीएम विकसित भारत रोजगार योजना पर तंज
जब पुतिन से हाथ मिला रहे थे ट्रंप, आसमान में दिखा रहस्यमय नज़ारा!
बरेली: दानिया खान की प्रेम कहानी - दावा धर्म परिवर्तन का, इनकार शादी का!
ट्रम्प का यूरोपीय नेताओं को फरमान: शांति के लिए जेलेंस्की रूस को सौंपें डोनबास
देशभर में जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
ट्रंप और पुतिन बने AI वीडियो स्टार, कभी फाइटिंग तो कभी भालू से भागे!
हैरी ब्रूक का मिस्टर 360 अवतार: द हंड्रेड लीग में अविश्वसनीय शॉट!