अलास्का के अमेरिकी एयर बेस पर दुनिया की दो महाशक्तियों का मिलन हुआ। डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की बहुप्रतीक्षित मुलाकात पर सबकी निगाहें टिकी थीं।
बैठक से पहले ट्रंप ने भले ही चेतावनी दी थी कि बात न बनने पर वो बीच में ही मीटिंग छोड़ देंगे, लेकिन अलास्का में पुतिन का उन्होंने गर्मजोशी से स्वागत किया।
छह साल के लंबे अंतराल के बाद दोनों नेता आमने-सामने थे। रूसी राष्ट्रपति के अलास्का पहुंचने पर ट्रंप ने रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया।
ऐतिहासिक वार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ताली बजाकर पुतिन का अभिनंदन किया। लेकिन, जब ट्रंप और पुतिन हाथ मिला रहे थे, तभी आसमान में कुछ ऐसा दिखा जिसने सबका ध्यान खींचा।
ट्रंप ने एंकोरेज के एयर बेस पर रूसी राष्ट्रपति का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। दोनों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। इसके बाद, वे एक ही कार में बैठक स्थल के लिए रवाना हुए।
लेकिन, इस सफर से पहले अमेरिका ने पुतिन को अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया।
जब ट्रंप और पुतिन जमीन पर अभिवादन कर रहे थे, तभी अमेरिकी युद्धक विमानों का एक समूह उनके ऊपर से गुजरा।
रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन के विमान को एस्कॉर्ट करने वाले दो एफ-35 लड़ाकू विमानों ने एल्मेंडॉर्फ बेस के ऊपर औपचारिक उड़ान भरी।
इसके अतिरिक्त, पुतिन-ट्रंप बैठक के सम्मान में चार एफ-22 जेट विमानों के साथ एक बी2 स्पिरिट स्टील्थ विमान भी अलास्का के ऊपर उड़ान भरता हुआ दिखाई दिया।
सवाल यह है कि क्या अमेरिकी सैन्य विमानों का यह प्रदर्शन पुतिन के स्वागत के लिए था या उनकी सुरक्षा के लिए? यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।
हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का मानना है कि यह पुतिन को अमेरिका की ताकत दिखाने का एक तरीका भी हो सकता है।
🚨⚡️A B2 Spirit stealth aircraft, accompanied by four F-22 jets, flies over Alaska in honor of the Putin-Trump meeting. pic.twitter.com/0mLh8LnaDj
— RussiaNews 🇷🇺 (@mog_russEN) August 15, 2025
अंतरिक्ष विजेता शुभांशु शुक्ला की भारत वापसी: दिल्ली एयरपोर्ट पर देशभक्ति का ज्वार!
शाही महल जैसा पुतिन का प्लेन, कीमत 6275 करोड़, टक्कर देता है ट्रंप के एयरफोर्स वन को
दिल्ली से गुरुग्राम का सफर अब सिर्फ 20 मिनट में, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन!
एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित, ऋतुराज और पृथ्वी शॉ को मिली जगह
ट्रंप और पुतिन बने AI वीडियो स्टार, कभी फाइटिंग तो कभी भालू से भागे!
पिज्जा पार्टी पड़ी भारी: गर्लफ्रेंड के साथ खाने पर युवती के भाई ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा!
राज ठाकरे का मटन हांडी निमंत्रण: सोशल मीडिया पर ट्रोल, हिंदू विरोधी होने के लगे आरोप
मान गए मैक्सवेल! आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त, ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज
KBC 17: सेना की वीरांगनाओं ने जीता दिल, देश के लिए जीते 25 लाख!
कांग्रेस नेता का आरोप: भाजपा का इतिहास फर्जी, NCERT मॉड्यूल पर उठा सवाल