दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टी20 सीरीज में अपनी धाक जमाई।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शतक लगाने के बाद, ब्रेविस ने केर्न्स में खेले गए तीसरे और अंतिम मैच में भी तूफानी बल्लेबाजी की।
भले ही दक्षिण अफ्रीका यह मैच हार गया, ब्रेविस ने महज 26 गेंदों में 53 रन ठोक डाले, जिसमें कई शानदार छक्के शामिल थे।
ब्रेविस ने एक ऐसा छक्का मारा जो 100 मीटर दूर जाकर गिरा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
22 वर्षीय ब्रेविस नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे और आते ही चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने अपनी पावर हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए कई गगनचुंबी छक्के लगाए, जिनमें तीन नो लुक शॉट भी शामिल थे।
पारी के 10वें ओवर में ब्रेविस ने आरोन हार्डी की लगातार चार गेंदों पर छक्के मारे। उनमें से एक गेंद मैदान के बाहर जाकर गिरी।
ब्रेविस के नो लुक शॉट ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
12वें ओवर में ब्रेविस, चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथी खिलाड़ी नाथन एलिस का शिकार बने।
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीत ली।
केर्न्स में खेले गए निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 53 और रस्सी वैन डर डुसेन ने 38 रन बनाए।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 1 गेंद शेष रहते 8 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। ग्लेन मैक्सवेल ने 36 गेंदों में 62 रनों की नाबाद पारी खेली।
THREE NO-LOOK SIXES IN A ROW FROM DEWALD BREVIS!@BKTtires | #PlayoftheDay | #AUSvSA pic.twitter.com/2w1BpmQR8T
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 16, 2025
यूपी विधानसभा में गौमूत्र पर विवादित बयान देकर सपा विधायक पल्लवी पटेल ने मचाया हड़कंप
ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने मार गिराए 150 पाकिस्तानी सैनिक, लिस्ट से खुला राज!
एसी कोच में बिना टिकट यात्री की अकड़, TTE को दिखायी हेकड़ी, पुलिस भी हुई हैरान!
जयपुर में रिटायर्ड आर्मी कैप्टन की हिट एंड रन में दर्दनाक मौत, कार ने 10 फीट तक घसीटा
क्या अलास्का में ट्रंप से पुतिन नहीं, उनका हमशक्ल मिला? सोशल मीडिया पर सनसनीखेज दावे!
क्या ट्रंप-पुतिन मुलाक़ात के बाद भारत पर अमेरिकी टैरिफ़ बढ़ेंगे या घटेंगे?
ब्रेविस की मेहनत पर फिर पानी... दो कंगारू बने साउथ अफ्रीका का काल, ऑस्ट्रेलिया ने जबड़े से छीन ली सीरीज
दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकबाल का पन्ना हटेगा! क्या इकबाल जिन्ना से भी ज्यादा खतरनाक थे?
मानवता की मिसाल: शख्स ने हिरण के बच्चे को दी नई जिंदगी
92 साल के पूर्व डीजीपी का शानदार डांस, देखने वाले रह गए दंग