शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्वतंत्रता दिवस का जश्न खास रहा। 92 वर्षीय हिमाचल के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रत्ती राम वर्मा जब नाटी गीत पर थिरके, तो समारोह में मौजूद हर कोई हैरान रह गया।
उनकी ऊर्जा और देशभक्ति को देख दर्शक तालियां बजाकर उत्साहवर्धन करते रहे। वे कई मिनट तक कलाकारों के साथ नाचे और सबकी निगाहें उन पर टिकी रहीं।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की। तिरंगा फहराने और परेड निरीक्षण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। कलाकारों ने पारंपरिक नाटी प्रस्तुत की।
दर्शकों में बैठे पूर्व डीजीपी रत्ती राम वर्मा खुद को रोक नहीं पाए और उठकर कलाकारों के साथ नाचने लगे। उनके ठुमके और मुस्कुराते चेहरे ने समारोह को और भी खास बना दिया।
लोगों ने मोबाइल पर उनके वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर उनकी नाटी को खूब पसंद किया जा रहा है। रत्ती राम वर्मा इस उम्र में भी सक्रिय और स्वस्थ हैं। वे अक्सर शिमला के मॉल रोड पर टहलते और इंडियन कॉफी हाउस में मित्रों के साथ चाय पीते दिखते हैं।
समाज सेवा में भी उनका योगदान निरंतर बना रहता है। कुछ साल पहले उन्होंने शिमला में आयोजित मिनी मैराथन की 3 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लिया था। यह दौड़ नशे के खिलाफ संदेश देने के लिए आयोजित की गई थी। वर्मा ने कहा था, नशा एक मीठा जहर है। युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए, तभी हिमाचल नशा मुक्त बन पाएगा।
मूल रूप से शिमला जिला के ठियोग के रहने वाले रत्ती राम वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पसंदीदा पुलिस अधिकारियों में से थे। नब्बे के दशक में वे हिमाचल प्रदेश के डीजीपी बने और बाद में हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे।
वर्ष 2011 में उन्हें पुलिसवाला ऑफ द ईयर और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनकी कार्यशैली और ईमानदारी के किस्से आज भी पुलिस महकमे में चर्चा का विषय हैं।
2023 में जब प्रदेश में भीषण मॉनसूनी आपदा आई, तब वर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु से मिलकर आपदा राहत कोष में हर महीने अपनी पेंशन से 10-10 हजार रुपये देने का संकल्प लिया। पूरे एक साल तक उन्होंने यह अंशदान किया।
रत्ती राम वर्मा के परिवार से भी कई सदस्य उच्च पदों पर रहे हैं। उनकी बेटी तिलोत्तमा वर्मा 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश में बड़े ओहदे पर कार्यरत हैं। उनका बेटा राकेश वर्मा ठियोग से विधायक रह चुका है, जिनका मई 2020 में ह्रदयघात से निधन हो गया था।
*#Watch: हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी रत्ती राम वर्मा की उम्र भले ही 92 हो, लेकिन उनका जोश और जज्बा किसी नौजवान से कम नहीं।देश की आजादी का जश्न मनाने के लिए शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में पहुंचे रत्ती राम जमकर नाचे। उनका यह वीडियो आप बार-बार देखना चाहेंगे। दूसरों को भी दिखाइए… pic.twitter.com/2IJi4HJdNa
— Hindustan (@Live_Hindustan) August 16, 2025
सोनभद्र में डीजल टैंकर पलटा, 20 हजार लीटर तेल बहा, लूटने के लिए उमड़ी भीड़
ट्रंप का चौंकाने वाला दावा: भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद किया!
रिंकू सिंह की बढ़ी मुश्किलें, एशिया कप 2025 से बाहर होने का खतरा!
एशिया कप 2025: MI-GT का दबदबा, टीम इंडिया का ऐलान!
हैरी ब्रूक का मिस्टर 360 अवतार: द हंड्रेड लीग में अविश्वसनीय शॉट!
क्या ट्रंप से मिलने पुतिन नहीं, उनका हमशक्ल गया था? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सैयारा पर 450 करोड़, उदयपुर फाइल्स के लिए 200 नहीं: फ्लॉप होने पर अमित जानी का हिंदुओं पर फूटा गुस्सा
ऑपरेशन सिंदूर: 155 पाकिस्तानी सैनिकों और अधिकारियों का हुआ था सफाया, 14 अगस्त सम्मान समारोह ने उगला सच
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, रांची लाया गया पार्थिव शरीर
लावरोव की टीशर्ट पर CCCP क्यों? ट्रंप-पुतिन वार्ता में क्या है इसका संदेश?