किश्तवाड़ जिले में आई भीषण बाढ़ के वायरल वीडियो ने पूरे देश को झकझोर दिया है। चिशोती गांव में बादल फटने के बाद अचानक आई इस आपदा ने सबकुछ तबाह कर दिया।
एक वीडियो में, मचैल माता यात्रा के तीर्थयात्रियों को चीखते-चिल्लाते जान बचाने के लिए भागते देखा जा सकता है। पानी का तेज बहाव अचानक आता है और कच्चे-पक्के मकानों और गाड़ियों को बहा ले जाता है। वीडियो में दिख रही अफरातफरी दिल दहला देने वाली है।
एक अन्य वीडियो में बाढ़ की भयावहता और भी करीब से दिखाई गई है। पानी का तेज बहाव घरों को उखाड़ता और बड़े-बड़े पेड़ों को जड़ से हटाता हुआ दिख रहा है। प्रकृति का यह विकराल रूप भयावह है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, त्रासदी में कम से कम 60 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक घायल हैं। 75 लोग लापता बताए जा रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि सैकड़ों लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। मृतकों में CISF के दो जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) भी शामिल हैं।
वीडियो में दिखाई गई तबाही के बाद बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक टीमों ने मलबे से 167 लोगों को निकाला है, जिनमें से 38 की हालत गंभीर है।
*Yesterday s flash flood of Chashoti village (Kishtwar) pic.twitter.com/VxuMjbbDXS
— Weatherman Shubham (@shubhamtorres09) August 15, 2025
आइसक्रीम वाले पर पेलेट गन से हमला, गुस्से में लाल विक्रेता ने दिखाई फिल्मी अंदाज में पिटाई
अगर ऐसा हुआ तो BJP को बुरी तरह हरा देंगे: प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, 10 दिन में राज्य को दूसरा बड़ा शोक
यूक्रेन युद्ध रोकने का फॉर्मूला? ट्रंप और पुतिन की हाई सिक्योरिटी मीटिंग आज, दुनिया भर में रतजगा !
92 साल के पूर्व डीजीपी का शानदार डांस, देखने वाले रह गए दंग
चादर उठाते ही कमरे में दिखा ऐसा नजारा, देखकर लोगों के उड़े होश
सोवियत संघ की स्वेटशर्ट और चिकन कीव के साथ लावरोव ने अलास्का में बढ़ाई गर्मी!
जोधपुर: पहले बहू-बेटी को निकाला, फिर छत से बरसाए पत्थर!
उदयपुर फाइल्स फ्लॉप होने पर निर्माता अमित जानी ने हिंदुओं को बताया मृत कौम
ट्रंप का पुतिन के साथ माइंडगेम : अलास्का में दिखाया सैन्य दम