अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि उनकी टैरिफ नीति के कारण भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है।
ट्रंप ने यह बयान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में हुई एक मुलाकात के बाद दिया। बातचीत में यूक्रेन का मुद्दा प्रमुख रहा।
फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया कि रूस ने अपने तेल का एक बड़ा ग्राहक खो दिया, जो भारत था। उनके अनुसार, भारत रूस के साथ करीब 40 प्रतिशत तेल का व्यापार कर रहा था।
ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर वे अभी सेकेंडरी सैंक्शन लगाते हैं तो यह भारत के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है।
अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात के बाद दोनों ने एक संक्षिप्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, लेकिन प्रेस के सवालों का जवाब नहीं दिया।
ट्रंप ने कहा कि उन्हें रूस पर और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की फिलहाल जरूरत नहीं लगती है क्योंकि बैठक अच्छी रही। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे दो-तीन हफ्तों में हालात देखकर इस पर दोबारा विचार कर सकते हैं।
ट्रंप ने पुतिन की तारीफ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुतिन ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने किसी को इतना काम इतनी जल्दी करते नहीं देखा। पुतिन के अनुसार, अमेरिका इस समय बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है ।
यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप का कहना है कि अब यह राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की पर निर्भर करता है कि वे समझौते की दिशा में क्या कदम उठाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन अब लोगों को मरते देखना नहीं चाहते और केवल कुछ ही मुद्दे हल होने बाकी हैं। उन्होंने संकेत दिया कि वे पुतिन से जल्द दोबारा मिल सकते हैं।
Fox News के दिए इंटरव्यू में ट्रंप का दावा, उनके टैरिफ़ ने भारत को रूसी तेल खरीदना बंद करने पर मजबूर कर दिया!
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) August 16, 2025
रूस ने अपने तेल के लिए एक बड़ा ग्राहक खो दिया, जो भारत था। भारत तेल व्यापार का 40% हिस्सा संभाल रहा था। अगर मैं अब सेकेंडरी सैंक्शन या टैरिफ़ लगाता हूँ, तो यह उनके लिए… pic.twitter.com/wIeiYmLzOK
नागपुर में मंत्री बावनकुले ने फहराया तिरंगा, अधिकारियों को किया सम्मानित
दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकबाल का पन्ना हटेगा! क्या इकबाल जिन्ना से भी ज्यादा खतरनाक थे?
KBC 17: 25 लाख की राशि, सेना के कल्याण के लिए समर्पित!
गांधी, जयप्रकाश, अंबेडकर, लोहिया और मुसलमान साथ आएं तो बीजेपी को बुरी तरह हरा देंगे: प्रशांत किशोर
हिमाचल में विधायक ने खुद उठाई कुल्हाड़ी, सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया!
अलास्का में पुतिन के कदम रखते ही आसमान में अमेरिका ने दिखाई ताकत!
लाल किले से PM मोदी का ऐलान: किन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नज़र?
क्या व्लादिमीर पुतिन ने अलास्का में भेजा अपना बॉडी डबल?
द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर लॉन्च विवादों में, कोलकाता में बवाल, पल्लवी जोशी ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस का बड़ा फेरबदल: दिग्विजय सिंह के बेटे को गुना की कमान!