मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 71 जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को गुना जिले की कमान सौंपी गई है।
भोपाल शहर की जिम्मेदारी प्रवीण सक्सेना को दी गई है, जबकि भोपाल ग्रामीण की कमान अनोखी मानसिंह पटेल संभालेंगे।
इंदौर शहर के अध्यक्ष चिंटू चौकसे बनाए गए हैं, वहीं इंदौर ग्रामीण का जिम्मा विपिन वानखेड़े को सौंपा गया है।
ग्वालियर शहर की कमान सुरेंद्र यादव को, तथा ग्वालियर ग्रामीण की जिम्मेदारी प्रभुदयाल जौहरे को दी गई है।
जबलपुर शहर के अध्यक्ष सौरभ शर्मा होंगे, जबकि संजय यादव जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रकाश रांका को झाबुआ और निलय विनोद डागा को बैतूल की कमान मिली है। मोहन साय अब हरदा जिले की कमान संभालेंगे।
इस संबंध में कांग्रेस ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जानकारी दी है। पार्टी ने बताया कि यह फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में लिया गया है।
पार्टी ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया गहन विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए पूरी की गई है। नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस ने सभी नव-निर्वाचित जिला अध्यक्षों को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे और संगठन सृजन अभियान को सफल बनाएंगे।
*अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी के मार्गदर्शन एवं नेता प्रतिपक्ष, जननायक श्री राहुल गांधी जी की मंशानुरूप मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
— MP Congress (@INCMP) August 16, 2025
यह सम्पूर्ण प्रक्रिया गहन विचार-विमर्श,… pic.twitter.com/U6y2kXUB2L
डोला रे डोला! पुतिन से मिलने पहुंचे ट्रम्प लड़खड़ाए, वीडियो देख यूजर्स बोले - सस्ते नशे का असर!
ट्रंप-पुतिन मुलाकात: क्या यूक्रेन युद्ध में शांति की उम्मीद जगी? मेलोनी का आया रिएक्शन
यूक्रेन युद्धविराम तो सेकेंडरी! ट्रंप-पुतिन की असल डील से बढ़ी यूरोप की चिंता
किश्तवाड़ में पहाड़ से आई आफत: खौफनाक मंजर कैमरे में कैद, मची तबाही!
अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने पुतिन के विमान को अलास्का से रूस तक पहुंचाया
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान के 155 सैनिकों की मौत की पुष्टि, समा टीवी की रिपोर्ट में नामों की लिस्ट
चुनाव आयोग का कांग्रेस वीडियो पर पलटवार: गुमराह करने की कोशिश
अटल जी की पुण्यतिथि पर बिहार की बेटियों ने गाया मैथिली भजन, पीएम मोदी भी हुए मुरीद
सपा से निष्कासन के बाद पूजा पाल ने की CM योगी से मुलाकात, यूपी की राजनीति में भूचाल!
बिहार चुनाव की तारीखों का कल हो सकता है ऐलान! आयोग देगा राहुल को जवाब?