स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच दिल्ली से एक दुखद खबर आई है। हुमायूं के मकबरे का एक हिस्सा ढह गया है, जिससे मलबे में 10-12 लोगों के दबे होने की आशंका है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
पहले खबरें आईं थीं कि हादसा हुमायूं के मकबरे के पीछे स्थित एक दरगाह के पास हुआ है। यह बताया गया था कि हुमायूं मकबरे के पीछे एक दरगाह है, और वहीं पर यह ढांचा गिरा है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, निज़ामुद्दीन इलाके में स्थित हुमायूं के मकबरे के गुंबद का एक हिस्सा ढह गया है। अधिकारियों का कहना है कि आठ से नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे गुंबद का एक हिस्सा गिरने की सूचना मिली। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।
हुमायूं का मकबरा 16वीं शताब्दी का स्मारक है, जहां अक्सर पर्यटक आते हैं।
कुछ लोगों के हताहत होने की भी खबर है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना के बारे में अधिक जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।
#WATCH | Delhi | Portion of the roof of a room at
— ANI (@ANI) August 15, 2025
Dargah Sharif Patte Shah, located in the Nizamuddin area, collapses; Police and Fire Department personnel on the spot; Area cordoned off pic.twitter.com/qm13L5KwkB
कोलकाता में बंगाल फाइल्स का ट्रेलर लॉन्च रद्द, विवेक अग्निहोत्री ने ममता सरकार को दी चेतावनी!
अग्नि-6 मिसाइल: भारत का सबसे घातक हथियार, क्या होने जा रहा है परीक्षण?
स्वतंत्रता दिवस पर दुर्लभ नज़ारा: मोर के पीछे चुपचाप टहल रहा बाघ, वीडियो वायरल
चाँद पर संबंध बनाने की सनक: NASA इंटर्न ने 184 करोड़ की चोरी कर मचाया हड़कंप!
सरकार का बड़ा कदम: GST स्लैब में होगा भारी बदलाव, बीमा पर मिलेगी राहत
मैं बेहद सुंदर हूं, इसलिए मुझे निशाना बनाया गया : नाबालिग से यौन संबंध के आरोप में शिक्षिका का दावा
चलती ट्रेन में लड़की ने खुलेआम किया धूम्रपान, देखते रहे यात्री
लाल किले से पीएम मोदी का आह्वान: भारत में ही बने लड़ाकू विमानों का इंजन!
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 38 की मौत, मचैल माता यात्रा मार्ग प्रभावित
99% डिस्काउंट के बाद भी खरीद पाना मुश्किल: दुबई के 92 करोड़ के घर ने उड़ाए लोगों के होश