प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने मिशन सुदर्शन चक्र लॉन्च करने का ऐलान किया, जो भारत के लिए एक राष्ट्रीय सुरक्षा कवच के रूप में काम करेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि 2035 तक देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों, सामरिक ठिकानों से लेकर अस्पताल, रेलवे स्टेशन और आस्था के केंद्रों तक को एक आधुनिक तकनीकी सुरक्षा कवच से लैस किया जाएगा। इससे हर नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकेगा।
अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने एक संकल्प लिया है, जिसके लिए देशवासियों का आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने कहा कि समृद्धि सुरक्षा के बिना महत्वहीन है। उन्होंने कहा कि अगले 10 वर्षों में, यानी 2035 तक, राष्ट्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों, जिनमें सामरिक के साथ-साथ सिविलियन क्षेत्र भी शामिल हैं, उन्हें तकनीक के नए प्लेटफॉर्म द्वारा पूरी तरह सुरक्षित किया जाएगा। यह सुरक्षा कवच लगातार विस्तृत होगा ताकि देश का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे।
पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि मिशन सुदर्शन चक्र में डिफेंस भी होगा और अटैक भी होगा। उन्होंने कहा कि वह 2035 तक इसके लिए राष्ट्रीय कवच को विस्तार देना चाहते हैं।
पीएम मोदी ने महाभारत के समय श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र का उदाहरण दिया, जिसकी मदद से अर्जुन ने जयद्रथ का वध किया था। इसी प्रेरणा से अब देश मिशन सुदर्शन चक्र लॉन्च करेगा।
मिशन सुदर्शन चक्र एक शक्तिशाली वेपन सिस्टम होगा जो दुश्मन के हमले को निष्क्रिय करने के साथ-साथ कई गुना तेजी से पलटवार भी करेगा। इस मिशन के लिए मूलभूत बातें तय की गई हैं और इसे 10 साल में पूरी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इसकी मैन्युफैक्चरिंग से लेकर पूरी रिसर्च देश में, देश के लोगों द्वारा ही होगी। वॉरफेयर के हिसाब से इस पर प्लस वन की नीति से काम किया जाएगा। सुदर्शन चक्र की तरह, यह मिशन भी टारगेट के आधार पर आगे बढ़ेगा।
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि ना वे रुकेंगे, ना वे झुकेंगे, वे परिश्रम की पराकाष्ठा करते रहेंगे और अपनी आंखों के सामने 2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे।
ना हम रुकेंगे, ना हम झुकेंगे, हम परिश्रम की पराकाष्ठा करते रहेंगे और अपनी आंखों के सामने 2047 में विकसित भारत बना कर रहेंगे- लाल किले की प्राचीर से बोले पीएम मोदी@narendramodi #OperationSindoor #15August #PMModi #IndependenceDay2025 #JaiHind #स्वतंत्रता_दिवस pic.twitter.com/ptqgJTA9Ta
— India TV (@indiatvnews) August 15, 2025
वायरल वीडियो: अचानक हिरण की तरह उछलने लगा डॉगी, देखकर हंस पड़ेंगे आप
गर्लफ्रेंड ने रंगे हाथों पकड़ा, दूसरी लड़की के साथ डेट पर गया बॉयफ्रेंड, फिर जो हुआ...
15 अगस्त को क्रिकेट जगत में शोक, दिग्गज भारतीय क्रिकेटर का निधन
छत्तीसगढ़ में सेना को बड़ी सफलता, एक करोड़ के इनामी नक्सली धराशायी
भइया प्लीज रुक जाओ, बच्ची है... नोएडा में कैब ड्राइवर ने पुलिस के रोकने पर भी नहीं मानी, परिवार दहशत में
दिवाली पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा: जीएसटी दरें होंगी भारी मात्रा में कम!
बड़ा हसीन है उनकी जुबान का जादू : CM योगी का विपक्ष पर शायराना तंज
79वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को सौगात: नई पीढ़ी के GST सुधार और एक लाख करोड़ रुपये की योजना का एलान
फतेहपुर मकबरा विवाद: सपा से मुस्लिम समाज नाराज, कहा - वोट के सब साथी...विपद में कोई नहीं आया
किश्तवाड़ में बादल फटने से मचा हाहाकार, डरावनी तस्वीरें आईं सामने