किश्तवाड़ में बादल फटने से मचा हाहाकार, डरावनी तस्वीरें आईं सामने
News Image

जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में अचानक बादल फटने से भारी तबाही हुई है। आसपास के इलाकों में जलभराव हो गया है।

बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ के डीसी पंकज शर्मा से फोन पर स्थिति की जानकारी ली है। राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

बाढ़ में एक कार के फंसने का वीडियो भी सामने आया है।

कश्मीर के राजौरी और मेंढर से भी बादल फटने की सूचना मिली है।

घटना के बाद से बादल फटने के डरावने वीडियो सामने आ रहे हैं। मचैल माता मार्ग में भी कई यात्रियों के फंसे होने की खबर है।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा का संदेश मिलने के बाद उन्होंने किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की।

चोसिटी में बादल फटने से जनहानि की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर जाने के लिए रवाना हो चुके हैं। लोगों के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था की जा रही है।

किश्तवाड़ के चशोती में भीषण बादल फटा है, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। कई लोग फंसे हुए हैं। स्वयंसेवकों सहित सभी अबाबील एक्टिव मोड पर काम कर रहे हैं। लोगों की सहायता के लिए नौ एम्बुलेंस पहुंच रही हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

यहां से पीछे हटो... कहते ही किश्तवाड़ में मची तबाही!

Story 1

अलास्का में पुतिन-ट्रंप मुलाकात का भारत ने किया स्वागत, कहा - यह युद्ध का युग नहीं

Story 1

IIM बैंगलोर की जैकेट पहने ऑटो ड्राइवर: कहानी जानकर हैरान हुए लोग

Story 1

रिहायशी इलाकों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

Story 1

सोते रहे रिटायर्ड जस्टिस, बच गई जान! 4 मिनट में चोरों ने साफ की तिजोरी

Story 1

भारत-चीन व्यापार समझौते की उम्मीद जगी, विदेश मंत्रालय का महत्वपूर्ण बयान

Story 1

कौन हैं सानिया चंदोक? जो बनेंगी सचिन तेंदुलकर की बहू

Story 1

किश्तवाड़ में कुदरत का कहर: बादल फटने से मची तबाही, मंजर भयावह

Story 1

हिमाचल में प्रलय: बादल फटने से तबाही, पुल बहे, बाजार डूबे, सैकड़ों सड़कें बंद!

Story 1

हिमाचल में बाढ़ से तबाही: पुल, पेट्रोल पंप स्वाहा, सेना ने संभाला मोर्चा