बाराबंकी, उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला बाराबंकी जिले का है, जहाँ बहराइच हाईवे के पास मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा गांव के नजदीक झाड़ियों में एक महिला सिपाही का शव संदिग्ध हालत में मिला है।
मृतका की पहचान उसकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट से विमलेश कुमारी के रूप में हुई है।
पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि महिला सिपाही की हत्या उसके साथी आरक्षी ने की है। मृतका सुबेहा थाने में तैनात थी।
विमलेश ने 2024 में रामनगर थाने के एक सिपाही पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी, लेकिन बाद में महिला सिपाही ने 164 के बयान में कोर्ट मैरिज की बात स्वीकार की थी।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विमलेश पाल चार दिन से लापता थी और उसकी पोस्टिंग सुबेहा थाने में थी। हाईवे के किनारे झाड़ियों में उसका चेहरा जली हुई अवस्था में मिला, और उसने खाकी वर्दी पहनी हुई थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
*#बाराबंकी में महिला सिपाही विमलेश पाल की हत्या से हड़कंप…
— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) July 30, 2025
हाईवे किनारे झाड़ियों में मिली चेहरा जली हुई लाश, बदन पर ख़ाकी वर्दी थी। विमलेश 4 दिन से लापता थी, सुबेहा थाने में उसकी पोस्टिंग थी…
सीनियर पुलिस अफसर मौक़ा ए वारदात पर मौजूद…@Uppolice pic.twitter.com/Vot3rOrk1x
पेट्रोल भरवाकर भागे ड्राइवर ने उखाड़ फेंका नोजल, CCTV में कैद हुई करतूत!
मालेगांव ब्लास्ट: भगवा आतंकवाद गढ़ने वालों को चौराहे पर क्या सज़ा मिलनी चाहिए? उमा भारती का सवाल
रात भर पिटाई, रीढ़ की हड्डी टूटी, 24 दिन भूखी: साध्वी प्रज्ञा ने बताईं कांग्रेस राज में मिली यातनाएं
30 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद: करिश्मा कपूर का दिल्ली दौरा क्यों बना चर्चा का विषय?
अल-कायदा की डिजिटल जिहादी: शमा परवीन, इंस्टाग्राम से ब्रेनवॉश!
डेढ़ घंटे तक पुलिस नहीं आई, तब तक चाकू चलाता रहा नकली औरत : जबलपुर में खौफनाक वारदात
ट्रंप के टैरिफ पर थरूर का बड़ा बयान: हम चीन की तरह निर्यात पर निर्भर नहीं
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम घोषित, आयुष म्हात्रे बने कप्तान!
भारत पर 25% टैरिफ: शेयर बाजार पर कितना असर? किन सेक्टरों को नुकसान?
बिहारी चचा का गजब जुगाड़! बिना बाट के सब्जी तौलते देख इंजीनियर भी हैरान