डेढ़ घंटे तक पुलिस नहीं आई, तब तक चाकू चलाता रहा नकली औरत : जबलपुर में खौफनाक वारदात
News Image

जबलपुर शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार दोपहर गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा परिसर में मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर नीलम सिंह पर एक युवक ने महिला के वेश में हमला कर दिया। हमलावर को पुलिस ने पकड़ लिया है।

आरोपी मुकुल कहार, जो गोरखपुर के मांडवा बस्ती का निवासी है, महिला की तरह सजा, गाउन और चप्पल पहने फ्लैट तक पहुंचा। वह पहले डॉक्टर के यहां वॉटर कैन डिलीवरी का काम कर चुका था। पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकारा कि गार्ड को धोखा देने के लिए उसने पैंट-शर्ट के ऊपर गाउन, महिला की चप्पल और रेनकोट पहना था। उसने चेहरा भी ढंका हुआ था ताकि पहचान छिपाई जा सके।

घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है। आरोपी सातवीं मंजिल पर काफी देर तक चुपचाप निगरानी करता रहा। जैसे ही डॉक्टर नीलम सिंह ने दरवाजा खोला, मुकुल ने चाकू से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। डॉक्टर की चीख सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घायल डॉक्टर को ऑटो चालक आशीष लोधी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन दो निजी अस्पतालों ने भर्ती करने से मना कर दिया। बाद में डॉक्टर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

घटना के बाद पीड़िता के परिजन संजीवनी नगर थाना पहुंचे, जहां उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि मामला उनके क्षेत्र में नहीं आता। अंततः गढ़ा थाना पुलिस करीब 1.5 घंटे बाद मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी चोरी के इरादे से फ्लैट में घुसा था, लेकिन उसकी योजना और वेशभूषा को देखकर शक गहराता जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और डॉक्टर के होश में आने के बाद हमले की असली वजह सामने आने की संभावना है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

समोसे के साइज पर संसद में सवाल! रवि किशन ने पीएम मोदी से मांगा कानून

Story 1

अलीगढ़ में दुकान के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिला कपल, शटर उठते ही खुली पोल

Story 1

भूकंप के बाद रूस में ज्वालामुखी विस्फोट, दहला देने वाला दृश्य!

Story 1

किंगडम में विजय देवरकोंडा की वापसी, दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन

Story 1

भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल का फिर निराशाजनक प्रदर्शन

Story 1

जमुई में नाबालिग लड़की ने प्रेमी संग रचाई शादी, फर्राटेदार इंग्लिश में वीडियो बनाकर घरवालों को धमकाया

Story 1

IND vs ENG: राहुल का कट शॉट बना काल, वोक्स ने उखाड़ी गिल्लियां!

Story 1

पाक-चीन की उड़ी नींद! आ गया हिमगिरि, ब्रह्मोस-बराक से लैस युद्धपोत

Story 1

गिल ने गिफ्ट में दिया विकेट, रन आउट का वीडियो वायरल!

Story 1

ओवल टेस्ट में श्रीलंकाई अंपायर पर बेईमानी का आरोप? इंग्लैंड को मिला फायदा, वीडियो से मचा हड़कंप!