मालेगांव ब्लास्ट मामले में अदालत का फैसला आने के बाद, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा को जेल में दी गई यातनाओं का ज़िक्र करते हुए पी. चिदंबरम, दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी जैसे नेताओं को भी सज़ा देने की मांग की है।
2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में 17 साल बाद अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत ने सबूतों के अभाव में साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत सभी सात आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया।
उमा भारती ने अदालत के इस फैसले पर खुशी जताते हुए दुख भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैं इतनी खुश हूं कि मेरे पास व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। जब प्रज्ञा नासिक जेल में थीं, मुझे एक पुलिस अधिकारी के जरिए पता लगा कि उन्हें बहुत प्रताड़ित किया गया था।
उन्होंने आगे बताया, कोई प्रज्ञा से मिलने नहीं जाता था। मैं उनसे मिलने गई थी। जब मैं उनसे मिली तो फूट-फूटकर रोई...। जो प्रज्ञा के साथ हुआ वह इतना शर्मनाक, इतना यातनादायक था कि कोई बड़ी मुश्किल से उस प्रताड़ना को झेल सकता था।
उमा भारती ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि पी. चिदंबरम, दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी, वामपंथी, समाजवादी और कांग्रेस के उन नेताओं को क्या सज़ा मिलनी चाहिए, जिन्होंने भगवा आतंकवाद शब्द को गढ़कर स्थापित करने की कोशिश की? उन्होंने मांग की कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
अदालत के फैसले पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि साजिश करके भगवा को बदनाम किया गया। उन्होंने कहा कि आज भगवा की जीत हुई है, हिंदुत्व की जीत हुई है और ईश्वर दोषियों को सज़ा देगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जांच के लिए बुलाया गया और गिरफ्तार करके प्रताड़ित किया गया, जिससे उनका पूरा जीवन बर्बाद हो गया।
गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए धमाके में 6 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हुए थे। NIA की विशेष अदालत ने सबूत के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा कि न तो बम मिला, न RDX और न ही कोई फिंगरप्रिंट। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले में ATS और NIA की चार्जशीट में काफी अंतर है।
*#WATCH | भोपाल: 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा सहित सभी आरोपियों को NIA कोर्ट द्वारा बरी किए जाने पर मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा, ...मैं इतनी खुश हूं कि मेरे पास व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। जब प्रज्ञा नासिक जेल में थीं, मुझे एक पुलिस… pic.twitter.com/ekruwuVpik
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2025
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में बनाया 46 साल पुराना रिकॉर्ड
अंपायर का साथ मिला, पर किस्मत ने फेरा मुंह, ऐसे आउट हुए यशस्वी जायसवाल!
अमेरिका में बसे भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से 8 शहरों में खुलेंगे नए काउंसलर सेंटर
उमर अब्दुल्ला ने गुजरात में बांधों की प्रशंसा की, पीएम मोदी ने यात्रा को एकता का संदेश बताया
डब्ल्यूडब्ल्यूई फैंस सदमे में! हल्क होगन की मौत के बाद कैंसर का चौंकाने वाला खुलासा
अफरीदी की बेबसी: बालकनी से देखा भारतीय टीम का प्रस्थान, वायरल हुआ वीडियो!
ताइफ में दिल दहला देने वाला हादसा: एम्यूजमेंट पार्क में 360 डिग्री झूला हवा में टूटा, 23 घायल
ये तो आत्मघाती... शुभमन गिल के रन आउट पर गावस्कर का तीखा बयान
मुलायम सिंह यादव को आवंटित कोठी खाली करने का आदेश, 31 साल बाद हुआ निरस्त!
रील के लिए जान जोखिम में: झरने के बीच कपल का खतरनाक स्टंट वायरल