कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, लिव-इन रिलेशनशिप पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान के कारण विवादों में घिर गए हैं। अब उन्हें सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन और पूर्व सैन्य अधिकारी खुशबू पाटनी से भी तीखी प्रतिक्रिया मिली है।
खुशबू ने सार्वजनिक तौर पर इस बयान की निंदा की है और इसे राष्ट्र विरोधी मानसिकता करार दिया है।
अनिरुद्धाचार्य का वायरल वीडियो में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर महिलाओं के बारे में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहना है कि 25 साल की लड़कियों को लड़के लाते हैं, जो चार-पांच जगह मुंह मारकर आती हैं।
खुशबू पाटनी, जो एक पूर्व मेजर रह चुकी हैं और सेना में 11 वर्षों तक सेवा दे चुकी हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अनिरुद्धाचार्य की बातों को नीच मानसिकता का प्रतीक बताया है।
खुशबू ने तीखे लहजे में लिखा, अगर यह व्यक्ति मेरे सामने होता, तो मैं इसे समझा देती कि मुंह मारना क्या होता है। ये सिर्फ महिलाओं की छवि धूमिल करने वाले राष्ट्र-विरोधी लोग हैं, जो समाज को गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, दुख इस बात का है कि ऐसे जाहिल और स्त्री-विरोधी सोच रखने वाले लोगों को आज भी हजारों लोग फॉलो करते हैं। क्या यही है हमारी संस्कृति?
खुशबू ने अनिरुद्धाचार्य की सोच पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उनकी आलोचना सिर्फ महिलाओं पर क्यों केंद्रित है।
लिव-इन में एक महिला अकेले तो नहीं होती। ऐसे रिश्तों में पुरुष भी बराबर के भागीदार होते हैं। फिर सिर्फ महिलाओं को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है? उन्होंने पूछा।
उन्होंने साफ किया कि लिव-इन रिलेशनशिप किसी की निजी पसंद होती है और उसमें किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
खुशबू का कहना है कि इस तरह के बयानों से समाज में स्त्री-पुरुष के बीच असमानता और लैंगिक भेदभाव को बढ़ावा मिलता है।
एक कथावाचक का काम लोगों को जोड़ना और मार्गदर्शन देना होता है, न कि अपने शब्दों से समाज में जहर घोलना।
खुशबू पाटनी, बरेली, उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बड़ी बहन हैं।
उन्होंने 11 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा की और 2024 में मेजर पद से रिटायर हुईं। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने होलिस्टिक हेल्थ और पर्सनल डेवलेपमेंट के क्षेत्र में कदम रखा।
वे आज एक प्रोफेशनल फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट, ध्यान प्रशिक्षक और स्प्रिचुअल हीलर के रूप में कार्यरत हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है।
*जो बाबा लड़कियों को सिर्फ शरीर समझे, वो संत नहीं, सीधा जेल के लायक है।
— Anand Yadav (Sonu) (@yadavsonuanand) July 29, 2025
अनिरुद्धाचार्य जैसे बाबा का बहिष्कार होना चाहिए।
खुशबू पटानी ने सच दिखाया अब बोलो भक्तों, क्या यही है तुम्हारा धर्म? 😡🔥 pic.twitter.com/i2OuxiBhku
रूस से तेल खरीदना जारी रहेगा, दबाव डालने की नीति नहीं चलेगी: चीन का अमेरिका को करारा जवाब
पहलगाम हमले में मारे गए शुभम की पत्नी क्यों हैं मोदी से नाराज़, राहुल-प्रियंका की क्यों की तारीफ?
ओवल में पिच क्यूरेटर पर क्यों भड़के गंभीर? सहयोगी स्टाफ से बदसलूकी बनी वजह!
भारत पर 25% टैरिफ: शेयर बाजार पर कितना असर? किन सेक्टरों को नुकसान?
गुरुग्राम में हस्की कुत्ते का आतंक! महिला पर जानलेवा हमला, लापरवाही पर जेल की हवा?
शमा परवीन: अलकायदा से जुड़ी बेंगलुरु की 30 वर्षीय महिला, गुजरात ATS ने किया गिरफ्तार
ट्रंप का भारत पर टैरिफ: फिक्की ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, समझौते की उम्मीद कायम
राजस्थान में कब शांत होगी बारिश? मौसम विभाग ने बताया 2 अगस्त तक का हाल
उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वांचल में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम!
चॉकलेट, वोटर ID ने दिलाई पहचान: ऑपरेशन महादेव से उठे हर राज से पर्दा!