पानी कितनी देर में निकला इस बार... जलभराव का जायजा लेने सड़क पर उतरीं CM रेखा गुप्ता ने दिल्लीवालों से पूछा
News Image

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार सुबह हुई तेज वर्षा के बाद आईटीओ क्षेत्र में हुई जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए और कहा कि राजधानी के ऐसे प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

मुख्यमंत्री ने माना कि जलभराव हुआ, लेकिन कुछ ही समय में बरसाती पानी निकल गया। उन्होंने इसका कारण सीवर-नालों की सफाई और सरकारी टीमों की लगातार निगरानी को बताया, जिससे हालात बदतर नहीं होने दिए गए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को भारी बारिश की स्थिति में त्वरित जलनिकासी सुनिश्चित करने के लिए समुचित व्यवस्था के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस निरीक्षण दौरे में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में घंटों तक जलभराव बना रहता था, जबकि उनकी सरकार की तत्परता, समय पर नालों-सीवेज की समुचित सफाई और नई जल निकासी प्रणाली की वजह से अब हालात बदल रहे हैं।

आज तेज वर्षा के बावजूद पानी कुछ ही समय में निकल गया, यह सरकार की जमीनी कार्रवाई का परिणाम है। निरीक्षण के दौरान, मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकारी टीमें सुबह से ही सक्रिय रहीं और हर प्रभावित प्वाइंट की लगातार निगरानी की जा रही थी। अधिकारी और कर्मचारी इस बात का विस्तृत आकलन कर रहे हैं कि कहां कितने समय तक पानी रुका, कितनी जल्दी निकासी हुई और आगे इसमें और सुधार के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले जहां पानी घंटों भरा रहता था, अब नई जल निकासी व्यवस्था और चैंबरों की वजह से आधे घंटे के भीतर पानी निकल गया। उन्होंने कहा कि राजधानी के अन्य संवेदनशील बिंदुओं पर भी इसी तरह सजगता से कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मानसून से पूर्व ही नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को मज़बूत करने के निर्देश दिए थे, जिसके सकारात्मक परिणाम आज दिख रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि दिल्ली को जलभराव, जाम और अव्यवस्था से मुक्त कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या बात थी कि भिड़ गए गंभीर और क्यूरेटर? टीम इंडिया करेगी शिकायत?

Story 1

प्रधानमंत्री के भाषण में राहुल का सवाल, मोदी ने उठाया पानी का गिलास!

Story 1

डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना रशीदी की टीवी डिबेट में पिटाई, सपा कार्यकर्ताओं ने जड़े थप्पड़

Story 1

आज हाथ लग गया: डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद को पीटने के बाद सपा कार्यकर्ता मोहित नागर का बयान

Story 1

सुनामी से जापान के तट पर आई व्हेल, रिक्टर स्केल 8.8 तीव्रता का भूकंप!

Story 1

टाटा मोटर्स के शेयरों में भारी गिरावट! क्या Iveco का अधिग्रहण है वजह? निवेशकों को क्या करना चाहिए?

Story 1

कान खोलकर सुन ले! : राज्यसभा में विदेश मंत्री जयशंकर का तीखा बयान

Story 1

रूस में शक्तिशाली भूकंप: क्या रिंग ऑफ फायर ने मचाई तबाही?

Story 1

शायद कुछ नेताओं को बोलने से रोका गया... संसद में थरूर का नाम लिए बिना पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार

Story 1

बहुत मारा, अब मत मारो : PM मोदी का खुलासा, पाकिस्तान के DGMO ने लगाई थी गुहार