समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता मोहित नागर ने सांसद डिंपल यादव पर विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी को पीटने के बाद अपना पहला बयान जारी किया है।
नागर ने पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, यह वही मौलाना राशिद है जिसने महिला सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी की थी, जो आज हाथ लग गया। अपने परिवार के लिए एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं होगा।
वीडियो में नागर ने कहा कि वह तैयारी के साथ गए थे। टीवी शो में जाने से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया था।
नागर ने वीडियो में कहा, मौलाना रशीदी ने महिला सांसद पर जो विवादित बयान दिया, वह पूरे महिला समाज का अपमान है। ऐसे इंसान पर सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। जबकि मौलाना खुलेआम घूम रहा है।
सपा नेता मोहित नागर ने मौलाना रसीदी को नोएडा के थाना सेक्टर 126 इलाके में एक निजी चैनल के स्टूडियो में साथियों संग थप्पड़ जड़ा। डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी से नागर नाराज थे।
*नोएडा: डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी से नाराज सपा नेता मोहित नागर ने मौलाना रसीदी को एक निजी चैनल के स्टूडियो में साथियों संग थप्पड़ बजा दिया..मामला थाना सेक्टर 126 इलाके का है।#mohitnagar #maulanarashidi #dimpleyadav pic.twitter.com/fFX6RuYxnu
— Md Raza (@MdRaza_) July 29, 2025
56 इंच की छाती कहां गई? पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस के सवाल पर पीएम मोदी का पलटवार
दुकानों में महिलाओं को सूंघता पकड़ा गया शख्स, कैमरे में कैद हुई घिनौनी हरकत
भोलेनाथ, मैं आपको शरीर से नापूंगा : कैंसर से जूझ रहा भक्त बाबाधाम की कठिन यात्रा पर
ऑपरेशन महादेव: शहीद आदिल हुसैन की बहनों का बड़ा बयान, भारतीय सेना पर जताया गर्व
अटल का जलावतरण: भारतीय तटरक्षक बल को मिली नई शक्ति
पहलगाम हमले के दोषियों के खात्मे पर पत्नी ने कहा, पति की मौत का घाव मिटाया नहीं जा सकता, लेकिन...
अब मोदी फंसा... अभिनंदन का नाम लेकर PM ने ऐसा क्या कहा कि लोकसभा में लगे मोदी-मोदी के नारे
फ्लाइट में लगे अल्लाह हू अकबर के नारे, आरोपी का खुलासा चौंकाने वाला, मुस्लिम समाज में आक्रोश!
आज हाथ लग गया: डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद को पीटने के बाद सपा कार्यकर्ता मोहित नागर का बयान
विपक्ष पर बरसे अमित शाह: पाकिस्तान तो कई बार गए, सीमा पर गए हो?