बिहार में मानसून सक्रिय है और इसका असर प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से कई स्थानों पर तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।
सोमवार को राजधानी पटना सहित कई जिलों में सुबह से ही बारिश जारी रही। मौसम विभाग ने गया, पटना, सीवान समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी पटना ने सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, वैशाली, गया, नालंदा, बेगूसराय, और खगड़िया सहित पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान जिलों में बारिश और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, इन जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर मौसम बिगड़ सकता है।
भोजपुर, रोहतास, अरवल, सुपौल, समस्तीपुर, जहानाबाद, गया, सहरसा, बेगूसराय में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सारण, मुजफ्फरपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज मौसम खराब रहने की संभावना है।
रविवार को बिहार के ज्यादातर जिलों का तापमान बढ़ा रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान दरभंगा और पश्चिम चंपारण में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर जिले में रविवार को धूप-छांव वाला मौसम रहा। दोपहर तक उमस भरी गर्मी रही, लेकिन उसके बाद बारिश से मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है, जिससे धान की रोपाई में तेजी आई है।
*#अधिकतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/MT9qLfEAt1
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) July 27, 2025
एक दूसरे को चूमते नन्हे हाथी, वीडियो देख लोग बोले - सो क्यूट !
बिहार में अपराध पर घमासान: तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को घेरा
पहलगाम हमले के संदिग्ध श्रीनगर में ढेर, सेना का ऑपरेशन महादेव सफल
पटना जलमग्न: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके डूबे
भारत-इंग्लैंड टेस्ट ड्रॉ: WTC अंक तालिका में टीम इंडिया की स्थिति!
अगर मैं कप्तान होता तो... अश्विन ने बेन स्टोक्स को लताड़ा, इंग्लैंड क्रिकेट को किया एक्सपोज
बिहार में कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र जारी, मचा हड़कंप!
गहरी नींद में सो रही महिला पर फन फैलाकर बैठ गया नाग, फिर...
हंसती दुल्हन की खामोश विदाई: सौम्या की शादी से मौत तक का दर्दनाक सफर
रवींद्र जडेजा का मैनचेस्टर में धमाका, रचा इतिहास!