लखनऊ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों और भरोसे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चार महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली सौम्या कश्यप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सौम्या, जो मुस्कुराती हुई दुल्हन बनकर ससुराल आई थी, अब चुपचाप ताबूत में विदा हो गई। बीकेटी थाने में तैनात सिपाही अनुराग सिंह की पत्नी सौम्या ने अपने किराए के मकान में यह कदम उठाया।
ये आत्महत्या, सामान्य घटना नहीं है। मरने से पहले सौम्या ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए।
वीडियो में सौम्या रोते हुए बता रही थी कि उसका पति अनुराग उस पर दूसरी शादी करने का दबाव बना रहा था। उसने मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जेठ द्वारा धमकी देने की बात भी कही। सौम्या ने दावा किया कि एक वकील ने उसके पति से कहा, मार डालो, मैं बचा लूंगा।
सौम्या और अनुराग का प्रेम विवाह चार महीने पहले हुआ था। लेकिन शादी के बाद ससुरालवालों का व्यवहार बदल गया। सौम्या के अनुसार, दहेज न लाने को लेकर उसे ताने दिए जाते थे और उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था।
सौम्या यूपी पुलिस में सिपाही थी, लेकिन वह अपने लिए न्याय नहीं खोज पाई और हारकर जान दे दी।
सवाल यह उठता है कि अगर सौम्या सोशल मीडिया पर अपने दुख को व्यक्त कर रही थी, तो क्या उसकी मदद की कोई संभावना नहीं थी? क्या उसका वीडियो देखने के बाद भी कोई उसे बचाने नहीं पहुंच सका?
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि वीडियो में लगे आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। सौम्या के मायकेवालों को सूचना दे दी गई है, जो मैनपुरी से लखनऊ पहुंच चुके हैं। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*इस महिला ने सुसाइड कर जान दे दी.
— Priya singh (@priyarajputlive) July 27, 2025
ये कोई सामान्य महिला नहीं थी बल्कि यूपी पुलिस में सिपाही थी. इस महिला का नाम सौम्या है, जो अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी. पुलिस की वर्दी पहनने के बाद भी सौम्या अपने लिए न्याय की राह नहीं ढूंढ़ पाई और थक हारकर जान दे दी. घटना… pic.twitter.com/qb8HtIzri6
विमान में हंगामा: ट्रंप की मौत, अल्लाहु अकबर चिल्लाते हुए शख्स ने दी बम की धमकी, आपातकालीन लैंडिंग
विपक्ष के हंगामे से संसद ठप्प, दोनों सदन दोपहर 12 बजे तक स्थगित
IND vs ENG: क्या बेन स्टोक्स ने जडेजा-सुंदर से हाथ नहीं मिलाया? वायरल वीडियो की सच्चाई
हनी ट्रैप मामले में नया मोड़: उद्धव के विधायकों ने राज्यपाल को सौंपे सबूत
पहली बार बीच समुंदर में उतरा पीएम मोदी का काफिला, चीन की उड़ी नींद!
भारत के आगे इंग्लैंड झुका! कप्तान स्टोक्स ने मैच ड्रॉ करने की गुहार लगाई; गिल की छूटी हंसी!
आई मिस यू मम्मी : बेटी मिशेल मां निमिषा प्रिया को बचाने यमन पहुंची, हूतियों से की रिहाई की अपील
गहरी नींद में सो रही महिला पर फन फैलाकर बैठ गया नाग, फिर...
मस्जिद चर्चा करने की जगह नहीं है... डिंपल यादव पर टिप्पणी पर मौलाना साजिद रशीदी का जवाब
बेन स्टोक्स की हेकड़ी, जडेजा को ताना! भारतीय ऑलराउंडर ने कर दी बोलती बंद