एक महिला के साथ ऐसा वाकया हुआ जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला गहरी नींद में सो रही है और उसके ऊपर एक सांप फन फैलाकर बैठा हुआ है।
वीडियो में दिख रहा है कि महिला खुले में खटिया पर सो रही है। तभी एक सांप उसके ऊपर चढ़ जाता है और फन फैलाए बैठ जाता है। जब महिला को एहसास होता है तो वह डर जाती है, लेकिन समझदारी दिखाते हुए हिलती-डुलती नहीं है। वह अपनी लोकल भाषा में मदद के लिए गुहार लगाती है।
सांप भी बड़े आराम से महिला के ऊपर बैठा रहता है। पास में एक गाय का बछड़ा भी है जो सांप को दिलचस्प भरी निगाहों से देखता रहता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह बेहद खतरनाक है। मेरी तो हार्ट अटैक से ही जान निकल जाती। एक अन्य यूजर ने कहा, मैं महिला की जगह होता तो भगवान शिव का नाम लेता और उनसे जान बचाने की विनती करता।
एक और शख्स ने लिखा, महिला ने यह समझदारी अच्छी दिखाई कि वह हिली नहीं। यदि वह सांप को हाथ से फेंकती या हिलती तो वह डर जाता और उसे काट लेता।
एक यूजर ने कहा, यकीन मानिए, इंसान जितना सांप से डरता है उससे कहीं ज्यादा सांप इंसानों से डरता है। जब उसे डर महसूस होता है तभी वह हमला करता है। यहां महिला ने उसे डराया नहीं तो उसने कुछ नहीं किया।
बाद में सांप महिला को बिना नुकसान पहुंचाए वहां से चला गया।
When this happens, what would be your reaction??
— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) August 28, 2022
For information, the snake moved away after few minutes without out causing any harm…
(As received from a colleague) pic.twitter.com/N9OHY3AFqA
महाराष्ट्र में हिंदी पर विवाद के बीच, गुजरात पुलिस का बड़ा कदम, कामगारों की टेंशन हुई कम!
अगली बार सीएम बनो तो ब्लैक डिफेंडर में घूमना : समर्थक की मांग पर गहलोत बोले- यह कौनसी गाड़ी?
अगर मैं कप्तान होता तो... अश्विन ने बेन स्टोक्स को लताड़ा, इंग्लैंड क्रिकेट को किया एक्सपोज
19 साल की दिव्या देशमुख बनीं चेस वर्ल्ड चैंपियन, कोनेरू हंपी को हराया
सैयारा को टक्कर! भगवान विष्णु के अवतार पर बनी फिल्म देखने सिनेमाघरों के बाहर जूते-चप्पल उतार रहे लोग
19 साल की दिव्या देशमुख बनीं विश्व चैंपियन, कमाए लाखों, जानिए कितनी है कुल संपत्ति
ऑपरेशन महादेव: लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
राजद विधायक भाई वीरेंद्र की बढ़ी मुश्किलें, पंचायत सचिव ने ST-SC थाने में दर्ज कराया केस
पुणे में चलती बाइक पर अश्लीलता! वीडियो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी
आधी रात, सोती रही डॉक्टरी, चली गई सुनील की जान!