दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास! जॉर्जिया में हमवतन कोनेरू हंपी को हराकर फिडे वीमेंस विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही दिव्या ग्रैंडमास्टर बनने वाली भारत की चौथी महिला खिलाड़ी बन गईं।
विश्व चैंपियन बनने पर दिव्या को इनामी राशि के तौर पर लगभग 43 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, उपविजेता कोनेरू हंपी को लगभग 30 लाख रुपये मिलेंगे।
विभिन्न स्रोतों के अनुसार, जून तक दिव्या देशमुख की कुल संपत्ति लगभग एक से दो करोड़ रुपये के बीच थी। विश्व चैंपियन बनने के बाद, अब यह आंकड़ा लगभग ढाई करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
दिव्या देशमुख का जन्म 2 दिसंबर, 2005 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने सिर्फ 5 साल की उम्र में ही शतरंज खेलना शुरू कर दिया था। 2012 में उन्होंने अंडर-7 आयु वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती थी।
साल 2021 में, दिव्या भारत की 21वीं वीमेन ग्रैंडमास्टर बनीं। 2023 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मास्टर का खिताब जीता।
2024 में दिव्या ने विश्व जूनियर गर्ल्स (अंडर-20) चैंपियनशिप जीती। उसी साल, उन्होंने लंदन में विश्व टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप में विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी हो वाइफान को हराया।
कोनेरू हंपी को हराकर दिव्या पहली बार फिडे वीमेंस चैंपियन बनने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। इस जीत के साथ ही वह स्वत: ग्रैंडमास्टर बन गईं।
DIVYA DESHMUKH CREATES HISTORY!!
— Utsav 💙 (@utsav__45) July 28, 2025
pic.twitter.com/OUXYHgz1DJ
पहलगाम में कैसे घुसे आतंकी? PoK पर चुप्पी क्यों? गोगोई ने उठाये तीखे सवाल
जडेजा और सुंदर के हाथ मिलाने से इनकार पर तिलमिलाए इंग्लिश कप्तान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
थाईलैंड और कंबोडिया में युद्धविराम, ट्रम्प और अनवर इब्राहिम की भूमिका!
मुख्यमंत्री पद पर चिराग पासवान का बड़ा बयान: मैं महत्वाकांक्षी हूं
पंचायत सचिव को धमकाने वाले राजद विधायक भाई वीरेंद्र मुश्किल में, SC-ST थाने में मामला दर्ज
मौलाना साजिद बयान पर कायम, डिंपल यादव ने NDA के प्रदर्शन पर दिलाई मणिपुर की याद
बिहार में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी!
राजस्थान में बारिश का कहर, स्कूल बंद, अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी
घायल कबूतर की मौत पर फूट-फूटकर रोया बच्चा, वीडियो वायरल
कल्याण बनर्जी के PoK बयान पर मचा बवाल, अमित मालवीय ने बोला हमला