मैनचेस्टर के मैदान पर जो रूट के बल्ले से एक और शानदार शतक निकला है। इस शतक के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।
भारत के खिलाफ रूट का यह 12वां शतक है, जिसके साथ उन्होंने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। रूट ने टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में कुमार संगाकारा की बराबरी भी कर ली है। उनके नाम अब 38 टेस्ट शतक हैं।
इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अब रूट के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने इस मामले में सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
तीसरे दिन रूट बेहतरीन लय में दिखे और उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने मैदान के चारों कोने में शानदार शॉट लगाए।
रूट ने अपना अर्धशतक 99 गेंदों में पूरा किया, जबकि शतक तक पहुंचने के लिए उन्होंने 179 गेंदें खेलीं। अपनी शतकीय पारी में उन्होंने कुल 13 चौके जमाए।
जो रूट भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मैनचेस्टर में उन्होंने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने अपना 12वां शतक लगाया। स्टीव स्मिथ के नाम भारत के खिलाफ 11 शतक दर्ज हैं।
घरेलू सरजमीं पर खेलते हुए एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी रूट के नाम जुड़ गया है। इंग्लैंड में खेलते हुए रूट ने भारत के खिलाफ यह 9वां शतक जमाया है, और इस मामले में डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया है।
इतना ही नहीं, जो रूट टेस्ट क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड में 120 रन बनाने के साथ ही उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। पोंटिंग ने टेस्ट में 13,378 रन बनाए थे, जिससे अब रूट आगे निकल गए हैं।
Test century no.38 for Joe Root 💯#WTC27 | #ENGvIND 📝: https://t.co/FGxBigGy6J pic.twitter.com/SnnfHLtf8F
— ICC (@ICC) July 25, 2025
अंशुल कंबोज की स्पीड निकली स्पिनर से भी कम, मचा हड़कंप!
तेजस्वी को 4 बार मारने की कोशिश! नीतीश-राबड़ी में नाली के कीड़े तक पहुंची बात
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर भीषण संघर्ष, मिसाइल हमलों के वीडियो से युद्ध का खतरा!
एक तीर, दो निशाने: मालदीव को 4850 करोड़, खजाना भरेगा हिंदुस्तान!
आपको डिप्टी CM तो इसीलिए बनाया गया है... : मंत्री पति का ब्रजेश पाठक पर गुस्सा, अखिलेश ने कसा तंज
मोहम्मद सिराज और बेन डकेट के बीच तीखी बहस, अंपायर ने किया बीच-बचाव
बिहार विधानसभा में हंगामा: क्या सम्राट चौधरी बचपन से ही गुंडागर्दी करते थे?
हाईवे पर विमान हादसा: जैसे किसी ने आसमान से पटका, वीडियो से मचा हड़कंप
कंबोडिया का थाईलैंड पर RM-70 वैम्पायर रॉकेट से हमला: 20 सेकंड में 40 रॉकेट दागे!
उत्तराखंड में तबाही: केदारघाटी में बादल फटा, रुद्रप्रयाग में हाहाकार