पटना: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को मानसून सत्र के पांचवें दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष की नेता राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई। विपक्ष ने नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगाए, जिस पर नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए विपक्ष के काले कपड़े पहनने पर आपत्ति जताई।
नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि हाय-हाय नहीं ये सब पूरा खाय-खाय है। ऐसा सब पहले पहनते थे। सब अनाप-शनाप पहनकर आते हो। राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को जनता के बीच जाकर जवाब देने को कहा।
विधान परिषद में बहस के दौरान तनाव बढ़ गया। नीतीश कुमार ने विपक्षी नेताओं से कहा कि वे अपनी बात रखें और दूसरों की सुनें। राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को जनता के बीच जाकर जवाब देने की चुनौती दी।
बिहार विधानसभा के पांचवें दिन भी हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नीतीश कुमार विपक्षी नेताओं पर भड़क गए। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
इस बीच राबड़ी देवी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार SIR पर कोई जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाए और तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया।
राबड़ी देवी ने JDU और BJP के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग तेजस्वी को मारने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी को मारने की साजिश की जा रही है। जदयू और बीजेपी के लोग साजिश रच रहे हैं। ये सब नाली के कीड़े हैं।
मानसून सत्र के पहले दिन से ही सदन का माहौल तनावपूर्ण है। चौथे दिन गाली-गलौज और मारपीट भी हुई। SIR और मतदाता पुनरीक्षण को लेकर पक्ष और विपक्ष में टकराव जारी है। गुरुवार को हुए विवाद के बाद सत्ता पक्ष के विधायक शुक्रवार को सदन में हेलमेट में नजर आए, यह डर व्यक्त करते हुए कि विपक्षी विधायक हमला कर सिर ना फोड़ दें।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी सदस्यों को काले कपड़े पहने हुए सदन में देखकर नाराज हो गए। इस पर कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि वह नीतीश कुमार पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने यह जरूर कहा कि जिस मुद्दे पर बात होनी चाहिए, उस पर बात नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को ऐसी स्थिति में ला दिया है।
*राबड़ी देवी का बड़ा बयान, बिहार सरकार SIR पर कोई जवाब नहीं दे रही। नीतीश आखिर चुप क्यों हैं। नीतीश को बोलना चाहिए कि गलत हुआ है। तेजस्वी की जान को खतरा है। तेजस्वी को मारने की साजिश की जा रही है। जदयू और बीजेपी के लोग साजिश रच रहे। ये सब नाली के कीड़े हैं। @RabriDeviRJD #SIRBIHAR pic.twitter.com/LbDA1U6BTQ
— NBT Bihar (@NBTBihar) July 25, 2025
करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर की मौत पर मां रानी कपूर ने उठाए सवाल, कहा - सामान्य नहीं थी घटना
मां के सामने 12वीं मंजिल से गिरी 4 साल की मासूम, चीखती रह गई बेबस मां
सत्ता से पहले ही सच? मुस्लिम लीग रैली में हिंदुओं को जिंदा जलाने की धमकी!
बीजेपी अध्यक्ष या उपराष्ट्रपति? खट्टर ने खोला राज़, जवाब सुनकर रह जाएंगे दंग!
सड़क पर शेरों का झुंड: शेरनी की हरकत से लोगों की थमी सांसें
क्या राहुल गांधी बनेंगे नए आंबेडकर? कांग्रेस नेता के बयान से मचा राजनीतिक भूचाल!
पवन कल्याण की फिल्म हरि हरा वीरा मल्लू की यूके स्क्रीनिंग में हंगामा, वीडियो वायरल
पहले अंगूठे पर प्रहार, फिर विकेट लेकर लात: आर्चर की हरकत पर बवाल!
सब पूरा घाय-घाय है : सदन में CM नीतीश का विपक्ष पर हमला, राबड़ी देवी भी निशाने पर
संघ और भाजपा: खरगे ने बताया ज़हर , कांग्रेस ओबीसी सम्मेलन में मचा हड़कंप