आपको डिप्टी CM तो इसीलिए बनाया गया है... : मंत्री पति का ब्रजेश पाठक पर गुस्सा, अखिलेश ने कसा तंज
News Image

कानपुर में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला अकबरपुर थाने में धरने पर बैठ गईं। उनका आरोप था कि अकबरपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर सतीश सिंह जातिवादी होकर कार्रवाई कर रहे हैं।

सीओ प्रिया सिंह, मंत्री प्रतिभा शुक्ला को मनाने के लिए तुरंत अकबरपुर कोतवाली पहुंचीं, लेकिन मंत्री नहीं मानीं। इसके बाद जिलाधिकारी आलोक सिंह और एसपी अरविंद मिश्र ने मंत्री को समझाया, जिसके बाद दोपहर 3 बजे शुरू हुआ धरना 6 घंटे बाद समाप्त हुआ।

इस घटना को लेकर अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा, DCM साहब पहले अपने लोगों पर ध्यान दें, उसके बाद दें दूसरों को ज्ञान।

अखिलेश यादव ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और उनके पति अनिल शुक्ल नजर आ रहे हैं। अनिल शुक्ला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से गुस्से में बात करते सुने गए।

अनिल शुक्ला ने ब्रजेश पाठक से कहा, आपको डिप्टी सीएम तो इसीलिए बनाया गया है, ताकि आप ब्राह्मणों की रक्षा करोगे। ब्राह्मणों के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखे जाएं और उन्हें गालियां दी जाएं और हम लोग वोट करते रहें, ऐसे तो नहीं चल पाएगा।

उन्होंने ये भी कहा कि या तो वे राजनीति छोड़ दें या फिर फांसी पर लटक जाएं। अखिलेश यादव ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बताया जा रहा है कि बदलापुर पुलिस लाइन के पीछे सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसे लेकर बुधवार को एक विवाद खड़ा हो गया क्योंकि स्थानीय सभासद शमशाद खान ने ये काम रुकवा दिया था।

इस मामले की जानकारी राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर काम दोबारा शुरू कराया। इस बीच मौके पर मौजूद हाजी अबरार नाम के एक शख्स और सभासद के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

इसके बाद मंत्री ने पुलिस को बुलाकर मामला शांत कराने को कहा और शिकायत दर्ज कराने को कहा। जिसके बाद पुलिस ने मंत्री से लिखित में आदेश मांगा।

फिर निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार ने तहरीर दी और सभासद के खिलाफ रंगदारी का केस दर्ज किया गया। लेकिन गुरुवार को मामले में नया मोड़ आया।

बाबूराम गौतम नाम के शख्स ने मंत्री के साथ रहने वाले 5 भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी केस दर्ज करा दिया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सिराज की गेंद से बेन स्टोक्स हुए धराशायी, दर्द से कराहते हुए मैदान छोड़ा

Story 1

लालू परिवार में महाभारत! तेज प्रताप यादव ने सबको किया अनफॉलो, सियासी तूफान

Story 1

7 बच्चों की जलती चिता, रोते बिलखते परिजन: झालावाड़ में तबाही का मंजर

Story 1

पीएम मोदी ने अनुवादक के अटकने पर दिखाया सहज अंदाज, कहा - चिंता न करें, हम अंग्रेजी का इस्तेमाल कर लेंगे

Story 1

क्या मोदी-मुइज्जू वार्ता में हुई चीन पर बात? विदेश सचिव ने दी जानकारी

Story 1

कौन सी दुनिया, कौन लोग: प्यार में डूबे पति ने पत्नी के लिए नंगे पांव चला

Story 1

किसान का गजब जुगाड़! ट्रैक्टर को बनाया रोड रोलर, वीडियो देख कंपनियां हैरान

Story 1

तेजस्वी CM बने तो मुझे मरवा देंगे - पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा

Story 1

सड़क पर शेरों का झुंड: शेरनी की हरकत से लोगों की थमी सांसें

Story 1

फ्रांस देगा फिलिस्तीन को मान्यता, नेतन्याहू ने दी चेतावनी, मचा हड़कंप!