मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन, बेन स्टोक्स के साथ एक अप्रिय घटना घटी, जिससे दर्शक चिंतित हो गए। मोहम्मद सिराज की एक गेंद स्टोक्स के ग्रोइन एरिया में लगी, जिसके बाद वह दर्द से तड़पने लगे।
सिराज की गेंद पर चकमा खाने के कारण गेंद सीधे स्टोक्स के स्टमक गार्ड पर जा लगी, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि जब सिराज ने स्टोक्स को गेंद मारी, तो उन्होंने कोई रहम नहीं दिखाया और उन्हें आँखें भी दिखाईं।
हालाँकि, स्टोक्स ने कुछ देर बाद खेलना शुरू कर दिया। इससे पहले, उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना दमखम दिखाया था।
पहली पारी में बेन स्टोक्स ने पांच विकेट लिए, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने भारत को 358 रनों पर रोक दिया। यह पांचवीं बार था जब स्टोक्स ने टेस्ट में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। वह टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने और 10 से ज़्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ़ चौथे ऑलराउंडर हैं। स्टोक्स ने 8 साल बाद एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने आखिरी बार 2017 में यह कारनामा किया था।
इस मैच में जो रूट ने भी शानदार शतक जड़ा। उन्होंने टेस्ट में अपना 38वां शतक लगाया और इस सीरीज़ में यह उनका दूसरा शतक है। रूट के नाम इंग्लैंड में भारत के ख़िलाफ़ सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने इंग्लैंड में भारत के ख़िलाफ़ 1900 से ज़्यादा रन बनाए हैं।
Thoughts and prayers for Ben Stokes 😅😅😅 pic.twitter.com/2RiAGkOKLF
— England Cricket (@englandcricket) July 25, 2025
या तो मरूंगा, या मारूंगा : वॉर 2 का ट्रेलर जारी, ऋतिक और जूनियर एनटीआर की महा-जंग!
चिड़ियाघर में घूम रहे लोगों को देख बाड़े से बाहर निकला शावक, बाघिन ने तुरंत खींचा अंदर
राहुल गांधी ठीक रास्ते पर हैं, लेकिन... , जीतन राम मांझी ने दी बड़ी सलाह
सड़क किनारे दिखा जटायु , तस्वीरें लेने उमड़ी भीड़!
एशिया कप 2025: 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, पूरा शेड्यूल जारी
बाढ़ में बाल-बाल बचे पप्पू यादव, आंखों के सामने गंगा में समा गया घर!
अंग्रेजों ने यॉर्कर किंग को धोया, बुमराह के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड!
टाइल्स के नीचे दफ़न सच: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, 21 दिन तक करती रही गुमराह
साथी कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से रौंदकर 14 वर्षीय कांवड़िए की मौत, गुस्साई भीड़ ने वाहन फूंका
आधी रात को यमराज बना तेंदुआ, बाइक सवार ने मौत को दी मात!