बिहार में भारी बारिश की चेतावनी: पटना से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन!
News Image

बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है। उमस भरी गर्मी के बाद गुरुवार को पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह से कई जिलों का मौसम सुहाना बना हुआ है, मधेपुरा सहित कई जगहों पर बारिश जारी है।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, पूर्णिया और कटिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां वज्रपात और बारिश की चेतावनी दी गई है।

कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में ठनका गिरने और बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले तीन घंटों में मौसम बिगड़ सकता है।

पटना से गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन के कारण अगले 48 घंटों तक बिहार के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण बिहार में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका के चलते ऑरेंज और उत्तर बिहार के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

25 जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व इलाके में अधिकतर जगहों पर झमाझम बारिश के आसार हैं।

बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, बांका और जमुई के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। यह स्थिति 48 घंटे तक रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकतर जगहों पर उच्चतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी।

दक्षिण बिहार में हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। उत्तर बिहार में हवा की गति कुछ कम रहेगी। ठनका गिरने की भी आशंका है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कौन सी दुनिया, कौन लोग: प्यार में डूबे पति ने पत्नी के लिए नंगे पांव चला

Story 1

तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश, कौन कर रहा है? राबड़ी देवी का बड़ा आरोप!

Story 1

जो रूट का महारिकॉर्ड : सचिन-पोंटिंग के बाद टेस्ट इतिहास में तीसरा मुकाम!

Story 1

सिराज और डकेट की मैदान पर तीखी बहस, अंपायर को करना पड़ा हस्तक्षेप

Story 1

बाढ़ निरीक्षण के दौरान बाल-बाल बचे सांसद पप्पू यादव, कैमरे में कैद हुआ भयावह मंजर

Story 1

फ़िलिस्तीन को मान्यता देने पर फ्रांस से नाराज़ अमेरिका, 7 अक्टूबर के पीड़ितों पर तमाचा !

Story 1

बृजेश पाठक के पास टाइम नहीं , मंत्री प्रतिभा शुक्ला का गंभीर आरोप, सांसद पर भी निशाना

Story 1

1943 की 5वीं कक्षा का पेपर देख उड़े होश, एक्सपर्ट्स भी हुए हैरान!

Story 1

बीजेपी अध्यक्ष या उपराष्ट्रपति? खट्टर ने खोला राज़, जवाब सुनकर रह जाएंगे दंग!

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर जारी: सीडीएस चौहान का बड़ा बयान, हर स्तर पर सेना तैयार