बाढ़ निरीक्षण के दौरान बाल-बाल बचे सांसद पप्पू यादव, कैमरे में कैद हुआ भयावह मंजर
News Image

बिहार में नदियां उफान पर हैं, गंगा, कोसी, गंडक, फल्गु, पुनपुन, और बागमती जैसी कई नदियां रौद्र रूप दिखा रही हैं। इससे राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे, लेकिन इस दौरान उनके पैर के नीचे से जमीन तेजी से खिसकने लगी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई।

पप्पू यादव ने खुद इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने बताया कि राजधानी पटना से महज 100 किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित भोजपुर का जवनिया गांव पूरी तरह डूब गया है, लेकिन सरकार को इसकी कोई खबर नहीं है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पप्पू यादव आरा के जवनिया गांव में गंगा नदी के कटाव को देखने पहुंचे थे। उन्होंने कई इलाकों का जायजा लिया। इसी दौरान, गंगा नदी के किनारे खड़े पप्पू यादव के सामने ही एक मकान भरभरा कर गंगा नदी में विलीन हो गया।

जहां पर पप्पू यादव खड़े थे, वहां तेजी से कटाव होने लगा। आनन-फानन में पप्पू यादव उस जगह से हटे और ग्रामीणों को भी हटने को कहा, जिससे वे बाल-बाल बच गए। एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सिल्‍क, लेदर, चावल और केसर... अब ब्रिटेन में खूब बिकेंगी भारत की ये चीजें

Story 1

फेमस होने की चाहत में मुसीबत! मर्सिडीज पर रील बनाना पड़ा महंगा, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

Story 1

मुइज्जू की किस बात पर मोहित हुए पीएम मोदी? भारत ने मालदीव को दिया बड़ा तोहफा

Story 1

अयोध्या में मानवता शर्मसार: परिजनों ने कैंसर पीड़ित महिला को सड़क पर बेसहारा छोड़ा

Story 1

ऑनलाइन जहर मंगवा, दही में मिलाकर पति को खिलाया; प्रेमी संग महिला ने रची हत्या की साजिश

Story 1

जसप्रीत बुमराह क्या टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास? दिग्गज के बयान ने मचाई खलबली!

Story 1

इटली में हाईवे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

Story 1

महावतार नरसिम्हा देख भावुक हुए दर्शक, बोले - सैयारा का एंटी-वायरस!

Story 1

सरज़मीं: काजोल और पृथ्वीराज का दमदार अभिनय, क्या कहानी छू पाई दिल?

Story 1

कभी दोस्त... अब कट्टर दुश्मन! कंबोडिया-थाईलैंड युद्ध में आगे क्या होगा?