उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बृजेश पाठक महिलाओं और ब्राह्मणों की बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। यह आरोप तब सामने आया है जब प्रतिभा शुक्ला हाल ही में एक थाने के घेराव मामले को लेकर चर्चा में थीं, जिस पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा था।
दरअसल, मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सांसद देवेंद्र सिंह भोले पर ब्राह्मणों का अपमान करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अकबरपुर थाने में धरना दिया था। उनका आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं, विशेषकर ब्राह्मणों को अपमानित किया जा रहा है।
धरना समाप्त करने के बाद लखनऊ पहुंचीं प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों का सम्मान नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक महिलाओं और ब्राह्मणों की समस्याओं को सुनने के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
कुछ दिन पहले, प्रतिभा शुक्ला अपनी ही सरकार की पुलिस के खिलाफ अकबरपुर थाने में धरने पर बैठ गई थीं। इस घटना ने विपक्ष को योगी सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, सत्ताधारी राज्यमंत्री महोदया खुद ही अपनी पुलिस की करतूतों के खिलाफ धरना दे रही हैं, मुख्यमंत्री जी को कुछ और सबूत चाहिए क्या? भाजपा जाएगी तो पुलिस व्यवस्था आएगी।
अखिलेश यादव ने मंत्री के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें अनिल शुक्ला, बृजेश पाठक से फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में अनिल शुक्ला को यह कहते सुना जा सकता है कि आप कहें तो हम लोग राजनीति छोड़ दें या फिर फांसी पर लटक जाएं। आपको डिप्टी सीएम इसलिए बनाया गया ना, कि आप ब्राह्मणों की रक्षा करेंगे, लेकिन यहां ब्राह्मणों पर फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं, उनको गालियां दी जाएं और हम लोग सब उनको वोट देते रहें। ऐसे तो नहीं चलेगा।
*यूपी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला का कानपुर के MP पर आरोप, मंत्री ने MP पर ब्राह्मणों का अपमान करने का आरोप लगाया@J_Paatni @TheHussainRizvi #uttarpradesh #upminister #pratibhashukla #kanpur pic.twitter.com/7fgEaa8VB0
— India TV (@indiatvnews) July 26, 2025
7 मासूमों की जलती चिताएं: झालावाड़ में मातम का मंज़र
आईएमडी का तिहरा अलर्ट: तीन राज्यों में रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने चेतावनी दी
मां के सामने 12वीं मंजिल से गिरी 4 साल की मासूम, चीखती रह गई बेबस मां
दुनिया पर मोदी का जादू बरकरार, ट्रंप-मेलोनी को पछाड़ा, बने सबसे लोकप्रिय नेता
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर संघर्ष: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
लालू के MLA भाई वीरेन्द्र का धमाका: मांझी के खास मुख्यमंत्री का संदेश लेकर आए, मिला 2 करोड़ का ऑफर!
रेलवे ने रचा इतिहास: हाइड्रोजन ट्रेन का सफल परीक्षण, आम ट्रेन से कैसे होगी अलग?
सुशांत नहीं रहे, मैं ज़िंदा हूं: तनुश्री दत्ता ने खोला बॉलीवुड का काला सच
साथी कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से रौंदकर 14 वर्षीय कांवड़िए की मौत, गुस्साई भीड़ ने वाहन फूंका
सिल्क, लेदर, चावल और केसर... अब ब्रिटेन में खूब बिकेंगी भारत की ये चीजें