बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता इन दिनों अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह रोते हुए अपने घर में परेशान किए जाने की बात कह रही थीं। अब उन्होंने इस वीडियो पर खुद प्रतिक्रिया दी है और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
तनुश्री ने एक न्यूज़ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह वीडियो एक भावनात्मक प्रतिक्रिया थी। पिछले पांच सालों में उनके साथ कई अजीब चीजें हुई हैं। मीटू आंदोलन के बाद से उन्हें अजीब तरह से परेशान किया जा रहा है। उन्हें यह समझने में थोड़ा समय लगा कि उनके साथ क्या हो रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि उनका ब्रेकफेल एक्सीडेंट हुआ था। उनके खाने-पीने में कुछ मिलाकर उन्हें बीमार करने की कोशिश की गई। घर के बाहर भी परेशानियां हुईं और सुरक्षा में भी समस्याएं आईं। तनुश्री का कहना है कि उनके साथ इतना कुछ हुआ है कि उन्होंने खुद को संयम से संभाला हुआ है। वह पहले यह समझना चाहती थीं कि उनके साथ हो क्या रहा है, उसके बाद ही प्रतिक्रिया देना चाहती थीं।
तनुश्री ने बताया कि वह अध्यात्म की राह पर हैं और उन्हें सिखाया गया है कि आसपास चाहे जो भी हो रहा हो, शांत रहें। उन्होंने कहा कि बुरे लोग आपको परेशान करते हैं, लेकिन सामने आकर वार नहीं करते।
उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के निधन का जिक्र करते हुए कहा कि सुशांत को भी परेशान किया गया था और अलग-अलग तरीकों से सताया गया था।
तनुश्री ने कहा कि उनके साथ भी वही चीजें हो रही थीं, फर्क सिर्फ इतना है कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह जिंदा हैं और बता पा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब सुशांत की मृत्यु हुई थी, तो उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया था, लेकिन जब उनके साथ ये सब हुआ, तो उन्हें लगा कि यह सच में हो रहा है या सिर्फ उनका वहम है।
अभिनेत्री ने आगे भी कई बातें कहीं हैं, जिनके बारे में जानने के लिए आप उनका वीडियो देख सकते हैं।
#WATCH | Mumbai: Former actress Tanushree Dutta, a whistleblower in the 2018 Me Too movement in Bollywood, shared a video on Instagram in which she was seen crying and asking for help.
— ANI (@ANI) July 25, 2025
She says, ...There are two victims in Bollywood for whom I have a lot of sympathy, one of… pic.twitter.com/Cq43MkVgqZ
IND vs ENG: बेन स्टोक्स अचानक मैदान से क्यों लौटे, बिना आउट हुए 66 रन बनाने के बाद?
राहुल गांधी का हमला: मोदी सिर्फ शो-बाजी , उनमें दम नहीं!
चलती ट्रेन से लटककर चोर ने लगाई मौत की छलांग !
अयोध्या में मानवता शर्मसार: परिजनों ने कैंसर पीड़ित महिला को सड़क पर बेसहारा छोड़ा
वाशिंगटन सुंदर का कमाल: जो भारतीय गेंदबाज नहीं कर पाया, वो कर दिखाया!
लखनऊ में बारिश से राहत, गर्मी हुई काफूर, कई इलाकों में जलभराव
बेन स्टोक्स को लगी प्राइवेट पार्ट पर गेंद, दर्द से कराहते हुए बैठे, वीडियो वायरल
काजोल! हे भगवान... : क्या सरजमीन ने दर्शकों का दिल जीता?
मैनचेस्टर टेस्ट में भारत की हार तय! इन दो खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, गंभीर अब नहीं देंगे मौका?
वृंदावन में पति ने पत्नी को रंगे हाथों पकड़ा, गेस्टहाउस में हंगामा!