सांप एक ऐसा जीव है जिससे हर कोई डरता है। गलती से भी सामने आ जाए, तो लोग रास्ता बदल लेते हैं। घर में घुस जाए, तो घर के बाहर निकल जाते हैं। लेकिन सोचिए, अगर आप गहरी नींद में हों और अचानक एक लंबा और खतरनाक सांप आपके ऊपर फन फैलाकर बैठ जाए तो क्या होगा? यकीनन यह नज़ारा देखकर किसी की भी डर से जान निकल जाएगी।
ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक महिला खुले एरिया में खटिया पर सोई हुई है। तभी एक सांप उसके ऊपर चढ़ जाता है और फन फैलाकर बैठ जाता है।
जब महिला को सांप के ऊपर होने का एहसास होता है, तो वह डर जाती है। हालांकि, वह समझदारी दिखाती है और हिलती-डुलती नहीं है। वरना, सांप डरकर महिला को काट सकता था। महिला अपनी लोकल भाषा में मदद की गुहार लगाती है।
सांप भी बड़े आराम से महिला के ऊपर बैठा रहता है। पास में एक गाय का बछड़ा भी है, जो सांप को दिलचस्प भरी निगाहों से देखता रहता है।
यह वीडियो आईएफएस अफसर सुशांत नंदा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, अगर यह आपके साथ होता तो आपका क्या रिएक्शन होता? उन्होंने यह भी बताया कि सांप बाद में महिला को बिना नुकसान पहुंचाए वहां से चला गया।
वीडियो सामने आने पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, यह बेहद खतरनाक है। मेरी तो हार्ट अटैक से ही जान निकल जाती। एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं महिला की जगह होता तो भगवान शिव का नाम लेता और उनसे जान बचाने की विनती करता।
एक शख्स ने लिखा, महिला ने समझदारी दिखाई कि वह हिली नहीं। अगर वह सांप को हाथ से फेंकती या हिलती तो वह डर जाता और उसे काट लेता। एक अन्य यूजर ने कहा, यकीन मानिए, इंसान जितना सांप से डरता है, उससे कहीं ज्यादा सांप इंसानों से डरता है। जब उसे डर महसूस होता है तभी वह हमला करता है। यहां महिला ने उसे डराया नहीं तो उसने कुछ नहीं किया।
When this happens, what would be your reaction??
— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) August 28, 2022
For information, the snake moved away after few minutes without out causing any harm…
(As received from a colleague) pic.twitter.com/N9OHY3AFqA
मुंबई में दृश्यम जैसा हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को घर में दफनाया!
अवतार: फायर एंड ऐश - नया पोस्टर जारी, फिल्म में नए विलेन की एंट्री!
निमिषा प्रिया होंगी रिहा, ईसाई प्रचारक के.ए. पॉल का दावा; पीएम मोदी को कहा धन्यवाद
संसद की सीढ़ियों पर ठहाकों का शोर: जब राहुल गांधी ने बनाया था धनखड़ के मजाक का वीडियो
उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे के बाद हरिवंश की राष्ट्रपति से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
IND vs ENG: अभ्यास सत्र में प्लेइंग 11 के संकेत, तीन बड़े बदलाव संभव!
बस्ती में कांवड़ियों का उत्पात, पुलिस वाहन तोड़ा, आगजनी!
यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता की तारीख तय, 23 जुलाई को तुर्की में होगी महत्वपूर्ण बैठक
पैरों पर मां काली का टैटू: वीडियो वायरल, भड़के यूजर्स
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बनाई